फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie Box Office Collection Day 3: महज तीन दिनों में 'कुली' की कमाई 150 करोड़ पार, 'वॉर 2' को भी दी पटखनी

Sat, 16 Aug 2025 09:47 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Coolie Box Office Collection Report: शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म 'कुली' को लेकर अब तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। इस फिल्म ने कितनी कमाई की है अब तक, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कुली बनाम वॉर 2 - फोटो : एक्स
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने सिनेमाघरों में अब तक शानदार परफॉर्म किया है। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज तीन दिनों में ही ऐसी कमाई कर डाली है, जिससे ये साफ हो गया है कि रजनीकांत का नाम आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करता है।



'कुली' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की
‘कुली’ ने ओपनिंग डे पर ही ज़बरदस्त धमाका करते हुए 65 करोड़ की कमाई की। खास बात ये रही कि फिल्म को तमिल भाषा में सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जहां अकेले तमिल वर्जन ने 44.5 करोड़ कमाए। वहीं तेलुगु में 15.5 करोड़, हिंदी में 4.5 करोड़ और कन्नड़ में 0.5 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ। यह ओपनिंग किसी भी तमिल फिल्म के लिए एक नया रिकॉर्ड बन गई है।
विज्ञापन

2 of 6
'कुली' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दिन भी नहीं थमी रफ्तार
फिल्म की रफ्तार दूसरे दिन और तेज हो गई, जब स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी और रजनीकांत के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन के चलते सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूसरे दिन कुली ने 54.75 करोड़ की कमाई की, जिससे दो दिन का कुल कलेक्शन 118.5 करोड़ तक पहुंच गया।

 
विज्ञापन

3 of 6
कुली फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे दिन फिल्म ने कितने कमाए?
तीसरे दिन यानी शुक्रवार को सैकनिल्क के शुरुआती आकंड़ों के मुताबिक फिल्म ने दर्शकों को बांधे रखा और 31.21 करोड़ के करीब कमाई की, जिससे तीन दिन का कुल भारत नेट कलेक्शन 150.96 करोड़ तक पहुंच गया। 

 

4 of 6
कुली फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
रजनीकांत की ये 171वीं फिल्म है और इसे खास बनाते हैं इसके निर्देशन की कमान संभालने वाले लोकेश कनगराज, जो इससे पहले भी एक्शन और मास अपील से भरी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में आमिर खान का कैमियो रोल हो या नागार्जुन और उपेंद्र जैसे सितारों की मौजूदगी – हर एक किरदार ने दर्शकों के बीच खास छाप छोड़ी है।

ओक्युपेंसी की बात करें तो तमिलनाडु के शहरों में थिएटर हाउसफुल रहे। चेन्नई जैसे बड़े शहरों में 60% से ज्यादा ओक्युपेंसी दर्ज की गई, वहीं हिंदी भाषी क्षेत्रों में यह आंकड़ा लगभग 37% रहा, जो कि किसी भी साउथ इंडियन फिल्म के लिए बड़ी बात है।

 
विज्ञापन

5 of 6
कुली फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बाहरी देशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही। सिंगापुर जैसे देशों में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो, विदेशी पुलिस अफसरों के 'कुली’ थीम पर बने इंस्टाग्राम रील्स ने यह साबित कर दिया कि रजनीकांत सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक ग्लोबल फिनोमेनन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुली बनाम वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे दिन 'वॉर 2' को छोड़ा पीछे
जहां एक तरफ रजनीकांत की इस फिल्म ने शुरुआती आंकड़े के मुताबिक तीसरे दिन 31.21 करोड़ से ज्यादा कमाई की, वहीं ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' शुरुआती आकंड़े के मुताबिक तीसरे दिन 21.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें