David Dhawan Movies: बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक डेविड धवन ने यूं तो कई सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन क्या आपको पता है उनकी ज्यादातर फिल्में किसी ना किसी फिल्म से प्रेरित या रीमेक रही है? चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में।
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक डेविड धवन आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। डेविड धवन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, जिनमें कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन्स का तगड़ा मेल होता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि डेविड धवन की कई फिल्में या तो किसी और फिल्म की रीमेक रही है या फिर किसी फिल्म से इंस्पायर्ड रही है। आइए नजर डालते हैं उनकी ऐसी 5 चर्चित फिल्मों पर, जो उन्होंने कहीं ओर से उठाई थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
जुड़वा 2 और जुड़वा
- फोटो : एक्स
जुड़वा और जुड़वा 2
साल 2017 में आई फिल्म 'जुड़वा 2' वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म थी, जो 1997 में आई सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' का रीमेक थी। मगर 'जुड़वा' खुद 1994 की तेलुगु फिल्म 'हैलो ब्रदर' से प्रेरित थी, जिसमें नागार्जुन लीड रोल में थे। 'जुड़वा 2' में डेविड धवन ने वही पुराना फॉर्मूला अपनाया—बिछड़े जुड़वां भाइयों की कहानी, जिनके हावभाव एक-दूसरे से जुड़ते हैं और कहानी में भरपूर मस्ती, म्यूजिक और एक्शन होता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और दर्शकों ने वरुण धवन को पिता डेविड की विरासत को आगे बढ़ाते देखा।
विज्ञापन
3 of 6
कुली नंबर 1
- फोटो : imdb
कुली नंबर 1
'कुली नंबर 1' का नया वर्जन 2020 में रिलीज हुआ, जिसमें वरुण धवन और सारा अली खान नजर आए। ये 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर सुपरहिट फिल्म का रीमेक थी, जो खुद 1991 की तेलुगु फिल्म 'चालो मुग्गुरु' से प्रेरित थी। फिल्म की कहानी एक गरीब कुली की है जो एक अमीर लड़की से शादी करने के लिए झूठ का सहारा लेता है। जहां पुरानी फिल्म अपने समय की ब्लॉकबस्टर थी, वहीं नई फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले, पर इसकी कॉमिक टाइमिंग और पुराने गानों की नॉस्टैल्जिया ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
4 of 6
हम किसी से कम नहीं
- फोटो : एक्स
हम किसी से कम नहीं
साल 2002 में आई संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन स्टारर 'हम किसी से कम नहीं' एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म थी, जिसकी कहानी हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'एनालाइज दिस' (1999) से काफी मिलती-जुलती थी। डेविड धवन ने इसमें माफिया और डॉक्टर की अनोखी दोस्ती को भारतीय रंग-ढंग में ढाला। संजय दत्त की कॉमिक टाइमिंग और अमिताभ बच्चन की गंभीरता के साथ फिल्म ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
शादी नंबर 1
- फोटो : एक्स
शादी नंबर 1
साल 2005 में आई फिल्म 'शादी नंबर 1' एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें संजय दत्त, फिरदौस, जायद खान, शरमन जोशी और सोफी चौधरी नजर आए। यह फिल्म 2001 की कन्नड़ फिल्म 'कंचना गंगा' से प्रेरित थी। फिल्म की कहानी तीन शादीशुदा पुरुषों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पत्नियों से परेशान होकर अफेयर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हर बार किसी मुसीबत में फंस जाते हैं।
पार्टनर
साल 2007 में सलमान खान और गोविंदा की जोड़ी वाली फिल्म 'पार्टनर' को आज भी लोग याद करते हैं। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि यह 2005 की हॉलीवुड फिल्म 'हिच' से काफी हद तक प्रेरित थी। फिल्म में सलमान एक 'लव गुरु' बने हैं, जो दूसरों को प्यार में कामयाबी पाने की टिप्स देते हैं। गोविंदा एक सिंपल इंसान की भूमिका में हैं जो एक अमीर लड़की से प्यार कर बैठता है। फिल्म की कूल केमिस्ट्री, जबरदस्त कॉमेडी और गाने इसे सुपरहिट बनाने में कामयाब रहे।