फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Teaser: 'छावा' का धांसू टीजर जारी, हजारों सैनिकों से अकेले लड़ते दिखे संभाजी उर्फ विक्की कौशल

Mon, 19 Aug 2024 11:12 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छावा' का टीजर जारी किया जा चुका है। टीजर में हजारों सैनिकों से अकेले लड़ते दिखे विक्की कौशल का जबर्दस्त लुक सामने आ चुका है। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
1 of 5
छावा टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छावा' का टीजर जारी किया जा चुका है। टीजर में हजारों सैनिकों से अकेले लड़ते दिखे विक्की कौशल का जबर्दस्त लुक सामने आ चुका है। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 5
छावा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी बनकर विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'छावा' में नजर आएंगे। फिल्म में उनका कैसे लुक होगा इसको लेकर विक्की के प्रशंसकों में खासा उत्साह है। फिल्म में उनका पहला लुक कई बार सोशल मीडिया में सामने आ चुका है, लेकिन अभी कुछ ही देर पहले फिल्म 'छावा' का धांसू टीजर जारी किया, जिसे देखकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे.
 
विज्ञापन

3 of 5
छावा - फोटो : सोशल मीडिया
छावा के टीजर की शुरुआत होती है तलवारों के टकराने की आवाज और घोड़ों के दौड़ने की आवाज से, जिसमें हजारों सैनिकों की टुकड़ी खून से लहूलुहान नजर आ रही है और बैकग्राउंड में एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कोई कहता है, छत्रपती शिवाजी महाराज को शेर कहते हैं, और शेर के बच्चे को छावा........ इसी के बाद विक्की कौशल हजारों सौनिकों की टुकड़ी के साथ लड़ते नजर आते है। इसके बाद अक्षय खन्ना का जबरदस्त लुक सामने आता है और वो इस टीजर में कहते हैं 'शिवा चला गया और अपनी... जिंदा छोड़ गया।'  

 

4 of 5
छावा - फोटो : सोशल मीडिया
मैडॉक फिल्म्स और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म 'छावा' के टीजर ने सभी को चौंका दिया है। इस टीजर में विक्की महान मराठा योद्धा संभाजी महाराज की भूमिका में काफी शक्तिशाली रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस टीजर में साफ दिखाई दे रहा है कि संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल ने इतिहास से जुड़ी इस कहानी में अपने किरदार को निभाया ही नहीं है बल्कि दिल खोलकर जीया भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छावा - फोटो : सोशल मीडिया
छावा में विक्की कौशल के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 'छावा' के टीजर ने विक्की से प्रशंसकों की उम्मीदें कई गुना अधिक बढ़ा दिया है। फिल्म 'छावा' 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे।
Deepika Padukone: जल्द ही दीपिका पादुकोण के घर गूंजेगी बच्चे की किलकारी, न्यू मम्मी के चेहरे का ग्लो आया नजर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें