बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आए थे। ये फिल्म इन दिनों ओटीटी पर धमाल मचा रही है। कार्तिक इन दिनों चंदू चैंपियन को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2024 में ले जाने के लिए कई तरह के अनुभवों का आनंद ले रहे हैं। इसमें उनके साथ इंडस्ट्री की कई हस्तियां भी शामिल हैं, जिसमें करण जौहर, कबीर खान और इम्तियाज अली शामिल हैं। यह महोत्सव 15 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा।