77वां कान फिल्म फेस्टिवल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। भारतीय चेहरे भी इस इवेंट का हिस्सा बने हैं, जो ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ की शोभा बढ़ा रहे हैं। इसी बीच 'कान' से बीते दिन एक भारतीय हसीना की तस्वीर सामने आई है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया फैशन सेंसेशन नैन्सी त्यागी का 'कान' लुक सुर्खियों में बना हुआ है। इस इवेंट में वह खुद की बनी हुई ड्रेस पहनकर पहुंचीं। इस कारण वह सुर्खियों में आ गई हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन हैं नैन्सी त्यागी...