फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरेंगी ऐश्वर्या राय, हीरामंडी की ये हसीना भी करेगी शिरकत

Thu, 09 May 2024 11:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम-@aishwaryaraibachchan_arb
कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन अगले सप्ताह होने वाला है। 14 से 25 मई तक होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में फिल्मी हस्तियां जलवा बिखेरती नजर आएंगी। बॉलीवुड हसीनाएं भी इस भव्य फेस्टिवल का हिस्सा बनती हैं। इस बार सबसे पहला नाम जिसका आ रहा है, वह कोई और नहीं ऐश्वर्या राय हैं। ऐश्वर्या राय फिल्म फेस्टिवल में चार चांद लगाएंगी। उनके अलावा अदिति राव हैदरी भी इस आयोजन में शामिल होने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@aditiraohydari
ऐश्वर्या राय और अदिति राव हैदरी कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल में जूरी सदस्य भी शामिल हो चुकी हैं। वह जूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने को लेकर अदिति राव हैदरी ने उत्साह जताया है।
विज्ञापन

3 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@aditiraohydari
अदिति राव हैदरी का कहना है, 'मैं लॉरियल पेरिस की प्रवक्ता के रूप में इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए रोमांचित हूं। मैं मजबूती से इस बात को कहती हूं कि महिलाओं को पूरे आत्मविश्वास से बढ़ना चाहिए और इसी व्यक्तित्व के साथ प्रतिनिधित्व करना चाहिए। इस साल फेस्टिवल की जो थीम है, मैं उससे कई तरीकों से मेल खाती हूं'। बता दें कि इस साल कान फिल्म फेस्टिवल की थीम है- 'मैनी वेज टू बी एन आइकन' यानि 'एक आइकन बनने के कई तरीके'। 
Sai Pallavi: साई पल्लवी के जन्मदिन पर 'थंडेल' निर्माताओं ने दिया फैंस को तोहफा, फिल्म में ऐसा रहेगा लुक

4 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@aditiraohydari
अदिति राव हैदरी ने कहा, 'मेरे लिए एक आइकन होने का मतलब किसी सांचे में फिट होना नहीं है। यह एक अनोखी यात्रा और उससे जुड़े मूल्यों को अपनाना है मेरे लिए एक ऐसे ब्रांड से जुड़ना सम्मान की बात है, जिसने लगातार महिला सशक्तीकरण, उनके जीवन के हर पहलू में आत्मविश्वास और विकास को बढ़ावा दिया है'।
Rajkummar Rao: घर खरीदते हुए किंग खान याद आए राजकुमार को, बोले- उन्होंने कहा था घर औकात से थोड़ा ज्यादा...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय, अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@aishwaryaraibachchan_arb, @aditiraohydari
इस बार 77वें  कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय और अदिति दोनों जलवा बिखेरती दिखेंगी। ऐश्वर्या राय इस फेस्टिवल का हिस्सा काफी वक्त से रही हैं। वहीं अदिति ने वर्ष 2022 में कान फेस्टिवल में डेब्यू किया था। अदिति राव हैदरी को हाल ही में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया। 
VD14: विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर पुष्पा फेम निर्माता ने की नई फिल्म की घोषणा, 'वीडी14' शापित भूमि की कथा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें