फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: धीमी गति से आगे बढ़ रही बड़े मियां छोटे मियां-मैदान, जानें कैसा रहा अन्य फिल्मों हाल?

Wed, 17 Apr 2024 08:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बड़े मियां छोटे मियां, मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में इन दिनों बड़े मियां छोटे मियां, मैदान, क्रू और गॉडजिला x कॉन्ग प्रदर्शित हो रही है। ईद के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म कमाई के मामले में अजय देवगन की फिल्म से काफी आगे चल रही है। वहीं, क्रू और गॉडजिला x कॉन्ग भी अपनी पकड़ बरकरार रखने में कामयाब रही हैं। आइए जानते हैं कि मंगलवार को इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस  पर कैसा प्रदर्शन रहा।
Saira Banu: जीनत-मुमताज की जुबानी जंग पर सायरा बानो की प्रतिक्रिया, लिव-इन विवाद पर दिया इस अभिनेत्री का साथ
विज्ञापन

2 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां ने ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर ठोस शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले सप्ताहांत पर शानदार कलेक्शन किया। हालांकि, सोमवार से फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार धीमी नजर आ रही है। फिल्म ने पांचवें दिन दो करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने दो करोड़ 25 लाख रुपये बटोरे हैं। फिल्म की कुल कमाई अब 45.55 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद भी फिल्म अच्छी कमाई करने में असफल रही है। सोमवार को फिल्म ने एक  करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा अपडेट के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने एक करोड़ 65 लाख रुपये बटोरे हैं। फिल्म की कुल कमाई अब 25.15 करोड़ रुपये हो गई है।

4 of 5
फिल्म 'क्रू' - कृति सेनन, तब्बू, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन अभिनीत फिल्म क्रू का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने  21.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 19वें दिन फिल्म ने 47 रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 70.26 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गॉडजिला x कॉन्ग - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला x कॉन्ग बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाने की ओर बढ़ रही है। फिल्म को दर्शक खूब पसंंद कर रहे हैं। 19वें दिन इस फिल्म ने 65 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 90.52 करोड़ रुपये हो गया है।
Amitabh Bachchan: लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित होंगे अमिताभ, इस अभिनेता को भी मिलेगा विशेष सम्मान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें