फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: चौथे दिन 'गोट' के कलेक्शन में मामूली बढ़त, 'स्त्री 2' की कमाई में 25वें दिन दिखा उछाल

Mon, 09 Sep 2024 07:43 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों सिनेमाघरों में 'स्त्री 2' और 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के दर्शकों की भीड़ देखी जा रही है। 15 अगस्त को रिलीज हुई 'स्त्री 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस की रेस में दौड़ लगा रही है। चार दिन पहले रिलीज हुई 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के निर्माताओं की निगाहें जल्दी-जल्दी अपने बजट को कवर करने पर टिकी हुई है। वहीं, 'खेल खेल में' अब थिएटर से विदा होने की हालत में पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर इन फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
 
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2 और गोट - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms/@actorvijay
इन दिनों सिनेमाघरों में 'स्त्री 2' और 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के दर्शकों की भीड़ देखी जा रही है। 15 अगस्त को रिलीज हुई 'स्त्री 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस की रेस में दौड़ लगा रही है। चार दिन पहले रिलीज हुई 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के निर्माताओं की निगाहें जल्दी-जल्दी अपने बजट को कवर करने पर टिकी हुई है। वहीं, 'खेल खेल में' अब थिएटर से विदा होने की हालत में पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर इन फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
विज्ञापन

2 of 5
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्त्री 2' ने पहले हफ्ते में ही 291.65 करोड़ रुपये की कमाई करके टिकट खिड़की पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे हफ्ते में भी इसकी बढ़िया कमाई हो रही है। फिल्म ने रविवार को 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इस तरह फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई का आंकड़ा 527 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 'स्त्री 2' 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने वाली भारत की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दलपति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने पहले दिन 44 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना खाता खोला था। फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हुई थी। दूसरे दिन इसने 25.5 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ और चौथे दिन यानी रविवार को इसने 34.2 करोड़ रुपये की कमाई की। जाहिर है कि 'गोट' अपने पहले दिन की कमाई के आसपास तक पहुंचने में संघर्ष करती दिख रही है। चार दिन में फिल्म की  कुल कमाई 137.2 करोड़ रुपये हो गई है।

Bengali Film Industry: सड़कों पर उतरे बंगाली फिल्म उद्योग के लोग, कोलकाता रेप केस की घटना का किया विरोध

4 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
137.2 करोड़ रुपये में से 121.05 करोड़ रुपये की कमाई तमिल वर्जन से हुई है। हिंदी में इसने केवल 8.3 करोड़ रुपये ही कमाए और तेलुगु में 7.85 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। इसे 400 करोड़ रुपये के मोटे बजट में बनाया गया है। फिल्म में दलपति विजय, मीनाक्षी चौधरी, प्रभुदेवा, योगी बाबू, अजमल, तृषा कृष्णन, प्रशांत,  और शिवकार्तिकेयन समेत कई कलाकारों ने काम किया है।

Ganesh Utsav: बॉलीवुड के ये सितारे धूमधाम से मनाते हैं गणेश चतुर्थी, गाजे-बाजे के साथ बप्पा का करते हैं स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
'खेल खेल में' 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसने पहले हफ्ते में 19.35 करोड़ रुपये की कमाई थी। दूसरे हफ्ते में 5.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था। तीसरे हफ्ते में केवल 5.7 करोड़ रुपये की ही कमाई हो पाई थी। शनिवार को 0.85 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले रविवार को मामूली सा इजाफा देखने को मिला और फिल्म ने 1.12 करोड़ रुपये कमाए। अभी तक 'खेल खेल में' ने कुल 34.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Movies: सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में इन अभिनेत्रियों ने अभिनय से जीता दिल, सूची में करीना का नाम भी शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें