आज कल फिल्मों का जादू लोगों पर खूब छाया रहता है। फिल्मों को बड़े पैमाने पर आकर्षक बनाने के लिए निर्माता नई नई तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, दृश्यों को बनाने और उसे असली दिखाने के लिए फिल्मों में वीएफएक्स का इस्तेमाल होता है। वीएफएक्स का जादू तो हर एक हॉलीवुड फिल्मों में देखने को मिलता है, लेकिन अब बॉलीवुड फिल्में भी पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड फिल्मों के वीएफएक्स हॉलीवुड फिल्मों के वीएफएक्स को भी टक्कर देते हैं। आइए एक नजर उन फिल्मों पर डालते हैं, जिनके वीएफएक्स ने दर्शकों को हैरान कर दिया।