पाकिस्तानी धारावाहिकों का भारत के दर्शकों के बीच शुरू से ही जबरदस्त क्रेज रहा है। जिंदगी चैनल पर ऐसे बहुत सारे पाकिस्तानी धारावाहिकों का प्रसारण हुआ है, जिसे भारत के दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अब जिंदगी चैनल पर एक और पाकिस्तानी धारावाहिक 'काबली पुलाव' का प्रसारण होने जा रहा है। इस धारावाहिक की कहानी एक 50 वर्षीय शख्स और 20 साल की युवती की है जो सामान्य प्रेम कहानी से हटकर प्रेम और जीवन की खोज करती है।