सीएम धामी जितेंद्र और अर्चना पूरन सिंह के साथ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड में शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए अब फिल्मों के अलावा वेब सीरीज की शूटिंग पर भी अनुदान देने का फैसला किया है। और, फिल्मों को मिलने वाली राशि को भी दोगुना कर दिया है। अब राज्य में हिंदी फिल्मों की शूटिंग करने पर तीन करोड़ रुपये, क्षेत्रीय फिल्मों की शूटिंग पर दो करोड़ रुपये और वेब सीरीज की शूटिंग पर तीन करोड़ रूपये की सब्सिडी मिलेगी।