फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में ही टूट गया था योगिता बाली का किशोर कुमार से रिश्ता, तलाक देकर मिथुन चक्रवर्ती से रचाई थी शादी

Thu, 13 Aug 2020 09:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
योगिता बाली - फोटो : सोशल मीडिया
गुजरे जमाने की अभिनेत्री योगिता बाली का फिल्मी करियर भले छोटा रहा हो लेकिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के बड़े- बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। उन्हें डेब्यू फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे स्टार का साथ मिला तो साथ ही उस दौर के सुपरस्टार रहे शत्रुघ्न सिन्हा, देव आनंद और संजीव कुमार के साथ भी योगिता बाली ऑनस्क्रीन नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
योगिता बाली और किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
13 अगस्त 1952 को योगिता बाली का जन्म हुआ था। 70 और 80 के दशक के बीच योगिता बाली ने कई फिल्मों में काम किया। इस दौरान ही उनकी जिंदगी में किशोर कुमार की एंट्री हुई जिसके बाद तो मानो सब कुछ बदल गया। किशोर कुमार के साथ योगिता बाली ने कई फिल्मों में काम किया जिन्हें खूब सराहा भी गया। काम करने के दौरान ही वो किशोर कुमार को दिल दे बैठीं। योगिता बाली, किशोर कुमार के प्यार में इस कदर दीवानी हुईं कि जल्द ही उनसे शादी भी कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
योगिता बाली और किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही योगिता बाली और किशोर के बीच अनबन होने लगी। और फिर वो वक्त आ गया जब दोनों अलग हो गए। किशोर कुमार के साथ योगिता बाली की शादी सिर्फ दो ही साल चली। योगिता बाली से किशोर कुमार की ये तीसरी शादी थी। तलाक के कुछ समय बाद ही किशोर कुमार ने चौथी शादी रचा ली थी।

4 of 5
मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली - फोटो : सोशल मीडिया
इधर योगिता बाली भी तलाक के बाद अकेली पड़ गई थीं और तब उन्हें साथ मिला मिथुन चक्रवर्ती का। कुछ वक्त साथ रहने के बाद मिथुन और योगिता ने शादी करने का फैसला किया। किशोर कुमार से तलाक के कुछ महीनों बाद ही मिथुन और योगिता ने शादी रचा ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के बाद योगिता बाली ने फिल्मों में काम करना जारी रखा। लेकिन 1989 में उन्होंने पूरी तरह से फिल्मों को अलविदा कह दिया। आज योगिता बाली बेशक रूपहले परदे पर नहीं दिखतीं लेकिन 2013 में आई फिल्म 'एनिमी' से वो प्रोड्यूसर बन गईं। अपनी इस फिल्म के जरिए योगिता बाली ने बेटे मिमोह चक्रवर्ती यानि महाक्षय को लॉन्च किया। लेकिन ये फिल्म बुरी तरह असफल रही।

Sushant Case: जानिए आखिर कौन है 'AU', जिसे रिया चक्रवर्ती ने किए थे 63 कॉल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें