फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार रही इस हीरोइन ने दर्द और अकेलेपन में गुजारी जिंदगी, किसी ने नहीं की थी मदद

Thu, 31 Aug 2017 12:40 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
साधना
नाम, शोहरत, पैसा और रुतबा...ये सब मोहमाया है, जो वक्त के साथ छूमंतर हो जाता है, रह जाती हैं तो बस यादें। फिल्म इंडस्ट्री ऐसी ही एक जगह है। यहां जब तक आप दिख रहे हैं तब तक सफलता, नाम और शोहरत भी आपको सलाम करते हैं, लेकिन मुसीबत में सब पीछे छूट जाता है।

पढ़ें - स्क्रीन पर राज करने वाला ये एक्टर भुखमरी और तंगहाली का हो गया था शिकार, ऐसी हुई मौत
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
साधना
अब एक्ट्रेस साधना को ही ले लीजिए। 60 और 70 के दशक में हिंदी सिनेमा की टॉप हीरोइनों में शुमार रहीं साधना के पीछे तब तक हर कोई रहा जब तक उन्होंने फिल्मी परदे पर राज किया, लेकिन जब उन पर मुसीबत आई और लोगों के सहारे की जरुरत महसूस हुई तो वो फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे हट गई जिसके लिए साधना ने अपनी पूरी उम्र ही दांव पर लगा दी थी।

पढ़ें - 'बिल्ला' बनकर मशहूर हुआ था ये विलेन, इस वजह से हुई थी दर्दनाक मौत
 
विज्ञापन

3 of 8
साधना
साधना के पास क्या नहीं था, खूबसूरती और टैलेंट का बेजोड़ संगम थीं वो। बचपन से ही हीरोइन बनने का शौक रहा तो चली आईं फिल्मों में और पहला ब्रेक मिला 1955 में आई फिल्म 'श्री 420' से। फिल्म हिट रही और इसमें साधना के काम को भी नोटिस किया गया।

4 of 8
साधना
'लव इन शिमला',  'प्रेम पत्र', 'एक मुसाफिर एक हसीना', 'वो कौन थी' और 'मेरा साया' जैसी कई ऐसी फिल्में रहीं जिनमें साधना के काम को काफी सराहा गया और वो सुपरहिट भी रहीं।
विज्ञापन

5 of 8
साधना - फोटो : Twitter
हालांकि लोग सिर्फ साधना की एक्टिंग के ही दीवाने नहीं थे बल्कि उनके हेयरस्टाइल पर भी वो फिदा थे। उनकी दीवानगी का ये आलम था कि लड़कियां उनके जैसा हेयरस्टाइल अपनाने लगीं जो 'साधना कट' के नाम से आज भी लोकप्रिय है।
विज्ञापन

6 of 8
साधना
फिर अचानक ही साधना को बीमारियों ने जकड़ लिया। साधना को थायरॉइड की बीमारी हो गई जिसकी वजह से उन्हें एक्टिंग में भी तकलीफ होने लगी। इसके इलाज के लिए उन्होंने फिल्मों से कुछ वक्त का ब्रेक लिया और वापस आने के बाद कई फिल्में कीं, लेकिन वापसी के बाद जो किरदार उन्हें मिल रहे थे उनसे वो सहमत नहीं थीं और बस उन्होंने फिल्में छोड़ने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन

7 of 8
साधना
धीरे-धीरे थायरॉइड की वजह से साधना की आंखों में भी परेशानी बढ़ गई और एक वक्त वो आया जब उन्होंने पब्लिक इवेंट्स, फंक्शन में जाना और फोटो तक खिंचवाना बंद कर दिया। अपने अंतिम दिनों में भी साधना गुमनामी जैसी जिंदगी में ही रहीं।
विज्ञापन

8 of 8
साधना
उनका कोई अपना करीबी था नहीं और गिरती सेहत और बाकी कानूनी कामों को संभाल नहीं पा रही थीं, जिसके चलते उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। खुद इसका खुलासा साधना की खास दोस्त और हीरोइन तबस्सुम ने 2015 में दिए एक इंटरव्यू में किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें