फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: शिवांगी जोशी बनेंगी ‘बालिका वधू 2’ की आनंदी! लीप के बाद सीरियल में आएगा मजेदार ट्विस्ट

Sat, 20 Nov 2021 10:25 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट अभिनेत्रियों में से एक हैं। शिवांगी आखिरी बार पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आई थीं, जिससे उन्हें घर घर में पहचान मिली। इस सीरियल में शिवांगी और मोहसिन खान की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था और आज भी दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हालांकि, सीरियल के बाद शिवांगी अब तक पर्दे पर नजर नहीं आई हैं, जिस वजह से अभिनेत्री को उनके फैंस जरूर याद कर रहे होंगे। वहीं, अब शिवांगी जोशी के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। शिवांगी जोशी एक बड़े सीरियल का हिस्सा बनने वाली हैं। दावा किया जा रहा है कि शिवांगी जल्द ही सीरियल ‘बालिका वधू 2’ में नजर आएंगी।

विज्ञापन

शिवांगी जोशी - फोटो : अमर उजाला
आनंदी बनेंगी शिवांगी जोशी
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बालिका वधू 2’ में बड़ी आनंदी के किरदार के लिए कई सारे नाम पर चर्चा हो रही है और अब मेकर्स इस किरदार में शिवांगी जोशी को देखना चाहते हैं। मेकर्स का मानना है कि शिवांगी इस किरदार के लिए बिल्कुल सही रहेंगी। इसी वजह से माना जा रहा है शिवांगी जोशी इस सीरियल का हिस्सा बन सकती हैं। इसके अलावा सीरियल में एक्टर रणदीप राय बड़े जग्या का रोल प्ले कर सकते हैं।

शिवांगी जोशी
जल्द होगी सीरियल में एंट्री
प्रोड्यूसर आनंदी के किरदार के साथ कोई भी कॉन्प्रोमाइज नहीं करना चाहते हैं। उनका मानना है कि इस सीरियल के लिए परफेक्ट स्टार कास्ट आनी चाहिए और इसी वजह से प्रोड्यूसर इस सीरियल में शिवांगी जोशी को हिस्सा बनाने वाले हैं। माना जा रहा है कि नवंबर के आखिर या फिर दिसंबर की शुरुआत में ही इस सीरियल में लीप लिया जाएगा और फिर शिवांगी जोशी की सीरियल में एंट्री हो जाएगी। इस रिपोर्ट ने शिवांगी जोशी के फैंस को काफी ज्यादा खुश कर दिया है लेकिन अब तक मेकर्स या फिर शिवांगी जोशी की तरफ से इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
'ये रिश्ता क्या कहलता है' को किया अलविदा
शिवांगी जोशी टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के किरदार में नजर आई थीं। इस सीरियल में वह मोहसिन खान (कार्तिक, किरदार) के साथ स्क्रीन शेयर करती देखी गई थीं। इस सीरियल में कार्तिक और शिवांगी ने अक्षरा (हिना खान) और नैतिक (करण मेहरा) की जोड़ी को रिप्लेस किया था और अब एक लीप के साथ इस सीरियल में दोनों के किरदार को खत्म कर दिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें