फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vir Das: भारत विरोधी बयान के चलते विवाद में घिरे वीर दास के समर्थन में आईं काम्या पंजाबी, कहा- मैं उनसे सहमत हूं

Fri, 19 Nov 2021 09:30 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने वीर दास का समर्थन करते हुए कहा कि, ”मैं इस बात पर सहमत हूं कि भारत के दो साइड हैं।
 
विज्ञापन
काम्या पंजाबी, वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी भारत विरोधी बयान के चलते भारी विरोध का सामना कर रहे कॉमेडियन एक्टर वीर दास के समर्थन में आगे आई हैं। हाल ही में अमेरिका में दिए गए अपने भारत विरोधी बयान के बाद से वीर दास विवादों में घिर गए हैं। उनके इस बयान के बाद से ही उनके खिलाफ देश के कई हिस्सों में शिकायत दर्ज हो चुकी हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने वीर दास के समर्थन में अपनी राय रखी।  

काम्या ने वीरदास के बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि, ”मैं इस बात पर सहमत हूं कि भारत के दो साइड हैं। इसका एक पहलू वह है जिस पर हमें इतना गर्व है कि हम उसके लिए मर मिटने को भी तैयार हैं। वहीं एक पहलू ऐसा भी है जिसके लिए हम उम्मीद और कड़ी मेहनत करते हैं कि उसमें कुछ बदलाव हो जाएं, तो इसलिए इसमें क्या गलत है?”

विज्ञापन

काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

वीर दास का सपोर्ट करते हुए काम्या के इस वीडियो का कई लोगों ने समर्थन किया है। वहीं कुछ लोगों ने उनके इस बयान को भी गलत बताया है। काम्या के वीडियो पर एक एक यूजर्स ने लिखा, वीर दास ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के नकारात्मक पक्ष को दिखाने की कोशिश की। अगर कोई भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है जो उसे देश की 80 फीसदी अच्छाई दिखानी चाहिए ना कि 20 फीसदी नकारात्मक पक्ष बताना चाहिए। 

वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बीते दिनों जॉन एफ कैनेडी सेंटर में आयोजित हुए एक शो में वीर दास ने देश के दो हिस्सों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि मैं उस भारत से आता हूं जहां हम दिन में औरतों को पूजते हैं और रात में उनके साथ दुष्कर्म करते हैं। 

विज्ञापन

काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, काम्या पंजाबी की बात करें तो उन्होंने हाल ही में एक्टिंग के बाद अब राजनीति में अपना कदम रखा है। उन्होंने पिछले महीने ही कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी। वह हमेशा से राजनीति में कदम रखना चाहती थीं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल और सीरियल शक्ति की शूटिंग की वजह से वे पहले ऐसा नहीं कर पाई थीं। हालांकि, अब उनका शो बंद हो चुका है और यही समय काम्या को राजनीति में कदम रखने के लिए सबसे उचित लगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें