पठान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते साल की शुरुआत में ही शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। अरसे से सिनेमाघरों से दूर रहे फिल्म दर्शकों को वापस खींच लाने वाली इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की और एक तरह से अभिनेता शाहरुख खान के फिल्म करियर को भी नई संजीवनी दी। इस फिल्म के बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ भी ब्लॉकबस्टर रही और उनकी फिल्म ‘डंकी’ ने भी संतोषजनक कमाई की। अब शाहरुख खान इसके बाद कौन सी फिल्म शुरू करेंगे, इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। शाहरुख इन फिल्मों के अलावा सलमान खान की शीर्षक भूमिका वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी दिखे, लेकिन इस फिल्म ने अपेक्षित कारोबार न करके यशराज फिल्म्स को काफी निराश किया।