दिव्या खोसला कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर किया है। वहीं प्रोडक्शन बैनर ने भी ट्विटर का सहारा लेकर 'यारियां 2' की रिलीज डेट का एलान किया है। दिव्या ने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों में परिवार और परिवार में दोस्ती ढूंढना, आपके पास आ रहा है। यारियां 2 की खूबसूरत कहानी 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में।' इस फिल्म में अनस्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर भी नजर आने वाले हैं।
Aamir Khan: विज्ञापन विवाद के बाद कैमरे से बचते नजर आए आमिर खान, मास्क से छिपाया चेहरा
राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल 12 मई को सिनमाघरों में दस्तक देगी। निर्देशकों की यह जोड़ी इससे पहले सलमान खान की 'लकी: नो टाइम फॉर लव' और 'सनम तेरी कसम' को डायरेक्ट कर चुकी है। वहीं, फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, आयुष माहेश्वरी और दिव्या खोसला कुमार ने किया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई इस पोस्ट के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
TMKOC: दयाबेन की तबीयत का सुन सामने आए जेठा और सुंदरलाल, बाेले- मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि...