फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Book Day 2021: इन छह किताबों पर आया हिंदी फिल्म निर्माताओं का दिल, और फिर अटक गया सारा काम

Fri, 23 Apr 2021 11:55 AM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
World Book Day 2021 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मों का किताबों से बहुत गहरा नाता रहा है। लेखकों की लिखी बेहतरीन किताबों पर शानदार फिल्में शुरुआत से ही बनती रही हैं और आगे भी बनती रहेंगी। ब्रिटिश लेखक जेके रॉलिंग की लिखी किताबों पर बनी हैरी पॉटर सीरीज ने तो दुनिया भर में कमाई के भी नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस समय कोरोना वायरस की महामारी से पूरी दुनिया पीड़ित है। इस वजह से सभी फिल्मों का काम फिलहाल बंद है। लेकिन लेखक की कलम तो अभी भी घर में बैठकर चल रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनकी कहानी किसी न किसी किताब पर आधारित होनी थी, इन किताबों के अधिकार खरीदने का भी खूब शोर हुआ पर बात किसी न किसी वजह से आगे बढ़ नहीं सकी।

विज्ञापन

2 of 7
ब्रूस्टर्स मिलियंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रूस्टर्स मिलियंस

यह एक ऐसे युवा की कहानी है जिसके दादाजी उसे एक अनोखी शर्त के अनुसार एक मिलियन डॉलर पहले एक साल में खर्च करने की चुनौती देते हैं, जिसके बाद उस युवक को अपने दादाजी की पूरी संपत्ति हासिल हो सके। खबरों के अनुसार 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले निर्माता रवि भागचंदका इस फिल्म को निर्मित करेंगे। फिल्म की पटकथा 'सांड की आंख' लिखने वाले बलविंदर सिंह जुनेजा ने लिखी है।

विज्ञापन

3 of 7
द एक्साइल: द फाइट ऑफ ओसामा बिन लादेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

द एक्साइल: द फाइट ऑफ ओसामा बिन लादेन

जंगली पिक्चर्स ने इस किताब के लेखक एड्रियन लेवी और कैथी स्कॉट क्लार्क से इसके अधिकार खरीदे हैं। इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स और विशाल भारद्वाज साथ मिलकर निर्मित करेंगे। साथ ही विशाल इस फिल्म को निर्देशित भी करेंगे। ओसामा बिन लादेन दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक रहा है। किताब के लेखकों ने ओसामा की जिंदगी से जुड़े कई रोमांचक तथ्य किताब में शामिल किए हैं। अब इन्हें पर्दे पर दिखाया जाएगा।

4 of 7
इंदिरा: इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंदिरा: इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर

वर्ष 2017 में सागरिका घोष की लिखी इस बायोग्राफी के अधिकार अभिनेत्री विद्या बालन ने खरीद लिए हैं। यह किताब आपातकाल लागू होने के पीछे की कहानी, इंदिरा गांधी की शादी को असफल होने के कारण और उनके दूसरे रिश्तों को उजागर करती है। विद्या बालन ने इस फिल्म के बारे में बताते हुए कहा था कि वे शुरुआत से ही इंदिरा गांधी का किरदार पर्दे निभाना चाहती थीं। वे उनसे बहुत प्रभावित हैं। इस पर वे कोई राजनीति नहीं करना चाहतीं, बल्कि वह सिर्फ उनके भारत के प्रधानमंत्री बनने के व्यक्तित्व से प्रभावित हैं।

विज्ञापन

5 of 7
जॉनी गॉन डाउन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जॉनी गॉन डाउन

इंडियन अमेरिकन लेखक करण बजाज के 2010 में लिखे उपन्यास को पर्दे पर उतारने का काम रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ मिलकर करने वाले हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की फिल्म 'बार बार देखो' को निर्देशित करने वाली नित्या मेहरा के पति करण कपाड़िया इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इसकी कहानी एक किरदार निखिल आर्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छुट्टी मनाने के लिए निकलता है। उस दौरान कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती हैं, जिनसे निखिल की जिंदगी बदल जाती है।

विज्ञापन

6 of 7
द कन्फेशंस ऑफ सुल्ताना डाकू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

द कन्फेशंस ऑफ सुल्ताना डाकू

वर्ष 2009 में सुजीत सराफ के लिखे इस उपन्यास की कहानी एक डाकू के इर्द गिर्द घूमती है, जिसका आतंक यूनाइटेड प्रोविंसेस में होता है। इस डकैत ने तत्कालीन ब्रिटिश सरकार की नाक में दम कर रखा था। एक ब्रिटिश ऑफिसर फ्रेडी यंग ने इस डकैत को पकड़ा और 7 जुलाई 1924 को फांसी पर लटका दिया। फिल्म में इस रोबिन हुड जैसे डकैत का किरदार निभाने के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा काफी उत्सुक रहे हैं। लेकिन, ये फिल्म अब तक शुरू नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इम्मोर्टल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इम्मोर्टल

आर्यावर्त क्रॉनिकल्स सीरीज के लेखक कृष्णा उदयशंकर ने वर्ष 2016 में अपनी सीरीज के सारे अधिकार फैंटम फिल्म्स को बेच दिए थे। यह सीरीज अश्वत्थामा के किरदार पर आधारित है। इस वीर योद्धा को महाभारत के समय में भगवान श्रीकृष्ण ने कभी ना मरने का श्राप दिया था। इस सीरीज में गोविंद, कौरव और कुरुक्षेत्र नाम से तीन भाग हैं। निर्माताओं का इन तीनों ही किताबों पर अलग अलग फिल्म बनाने का विचार रहा है। ये फिल्में इंडियाना जॉन्स की तरह एक्शन एडवेंचर जॉनर की होनी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें