फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

December 2023 Hollywood: ‘डंकी’ के आगे पीछे रिलीज हो रहीं ये हॉलीवुड फिल्में, सीधा मुकाबला सुपरहीरो फिल्म से

Thu, 23 Nov 2023 03:58 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
दिसंबर में दस्तक देंगी ये हॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्मों में जहां शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी और प्रभास की फिल्म 'सालार पार्ट 1 – सीजफायर' के बीच जबरदस्त मुकाबला दिखने वाला है, वहीं 22 दिसंबर के आस पास हॉलीवुड की रिलीज होने वाली फिल्मों से भी शाहरुख खान और प्रभास को जबरदस्त टक्कर लेनी पड़ेगी । अगले महीने हॉलीवुड की मुख्य रूप से सात फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस फिल्मों में से 'डंकी' और 'सालार पार्ट 1 – सीजफायर' के आस पास कौन - कौन सी हॉलीवुड की फिल्में मोर्चा संभालने आ रही हैं, आइये डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन

2 of 8
थैंक्सगिविंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थैंक्सगिविंग (8 दिसंबर 2023)
फिल्म 'थैंक्सगिविंग' एक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक स्टोर में खरीदारी के दौरान भगदड़ पर आधारित है, जब भगदड़ में बहुत सारे लोग मारे जाते हैं। इस दिन को ब्लैक फ्राइडे के रूप में मनाया जाता है। इस घटना के एक साल के बाद जब स्टोर दोबारा खुलता है, तो अजीबो गरीब घटनाएं होती हैं। एली रोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पैट्रिक डेम्पसी, मिलो मैनहेम, एडिसन राय, जालेन थॉमस ब्रूक्स, नेल वेरलाक, रिक हॉफमैन और जीना गेर्शोन की मुख्य भूमिकाएं हैं।
विज्ञापन

3 of 8
वोंका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वोंका (15 दिसंबर 2023) 
फिल्म 'वोंका'  एक म्यूजिकल फंतासी फिल्म है, जिसका निर्देशन पॉल किंग ने किया है। इस फिल्म की कहानी एक सनकी चॉकलेट निर्माता की है। यह फिल्म  रोनाल्ड डाहल के उपन्यास 'चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री' पर आधारित है, जिसमें एक किरदार विली वोंका को एक सनकी  सनकी चॉकलेट निर्माता के रूप में दिखाया गया है।  इस फिल्म में अभिनेता टिमोथी चालमेट ने विली वोंका की भूमिका निभाई है। फिल्म के बाकी कलाकारों में पैटर्सन जोसेफ, मैट लुकास, मैथ्यू बेयंटन, सैली हॉकिन्स, रोवन एटकिंसन, जिम कार्टर, टॉम डेविस की मुख्य भूमिकाएं हैं। 

4 of 8
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम (21 दिसंबर 2023)  
फिल्म 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' साल 2018 में रिलीज फिल्म 'एक्वामैन' की अगली कड़ी और डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की 15वीं फिल्म है। इस फिल्म की कहानी पहली फिल्म की घटनाओं के कई साल बाद शुरू होती है, जब डेविड केन/ ब्लैक मंटा को एक शापित ब्लैक ट्राइडेंट प्राप्त करने के बाद अपने प्रियजनों को बचाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जेम्स वान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में  जेसन मोमोआ, पैट्रिक विल्सन और निकोल किडमैन की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन

5 of 8
द कलर पर्पल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द कलर पर्पल (25 दिसंबर 2023)
फिल्म 'द कलर पर्पल एक' म्यूजिकल पीरियड ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म ऐलिस वॉकर के उपन्यास 'द कलर पर्पल' का रूपांतरण है। फिल्म की कहानी 1990  के दशक की एक ग्रामीण अश्वेत महिला सेली  हैरिस के साथ दुर्व्यवहार और उसके संघर्ष   की घटना पर आधारित है।  इस फिल्म में  सेली हैरिस की भूमिका  फैंटासिया बैरिनो ने निभाई है। ब्लिट्ज बाजवुले के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फैंटासिया बैरिनो के अलावा ताराजी पी. हेंसन, डेनिएल ब्रूक्स, कोलमैन डोमिंगो, कोरी हॉकिन्स, एचईआर, हैले बेली, फिलिसिया पर्ल एमपासी की मुख्य भूमिकाएं हैं।  फैंटासिया बैरिनो इस फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
एनीवन बट यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनीवन बट यू (26 दिसंबर 2023)  
फिल्म 'एनीवन  बट यू'  एक  अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी दो किरदारों बी और बेन के इर्द गिर्द घूमती है जो एक दूसरे से बहुत नफरत करते हैं। लेकिन जब दोनों एक साथ सिडनी में छुट्टियां मनाने जाते हैं तो एक दूसरे के करीब आ जाते हैं।  इस फिल्म में  बी की भूमिका सिडनी स्वीनी और बेन की भूमिका ग्लेन पॉवेल ने निभाई है। विल ग्लुक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिडनी स्वीनी  और ग्लेन पॉवेल के अलावा एलेक्जेंड्रा शिप, हैडली रॉबिन्सन, मिशेल हर्ड, डर्मोट मुलरोनी, डेरेन बार्नेट और राचेल ग्रिफिथ्स की मुख्य भूमिकाएं हैं। 
Varun Dhawan: वरुण धवन को लोगों ने दी थी करण के शो से सावधान रहने की सलाह, अभिनेता ने किया खुलासा
विज्ञापन

7 of 8
द आयरन क्लॉ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द आयरन क्लॉ (29 दिसंबर 2023)
फिल्म 'द आयरन क्लॉ' खेल पर आधरित फिल्म है। फिल्म की कहानी का आधार टेक्सास के पेशेवर पहलवानों के  एक राजवंश है।  जिसे 1980 के दशक में कुश्ती में खूब लोकप्रियता मिली है। लेकिन कहानी में एक मोड़ तक आता है जब यही कुश्ती राजवंश  के लिए एक अभिशाप बन जाती है। सीन डर्किन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फिल्म में जैक  एफ्रॉन, जेरेमी एलन व्हाइट, हैरिस डिकिंसन, मौरा टियरनी, होल्ट मैक्कलनी और लिली जेम्स  की प्रमुख भूमिकाएं हैं। 
Dhootha: नागा चैतन्य के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'धूथा' का दमदार ट्रेलर, रहस्यमयी घटनाओं के जाल में घिरे अभिनेता
विज्ञापन

8 of 8
माइग्रेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माइग्रेशन (29 दिसंबर 2023)
फिल्म 'माइग्रेशन' एक अमेरिकी एनिमेटेड एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी मॉलर्ड्स के एक परिवार की है जो सर्दियों से बचने के लिए अपने पिता को ऐसे स्थान पर जाने के लिए तैयार करता है जहां सर्दी कम है और वह हमेशा के लिए वहीं रह सके।  बेंजामिन रेनर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में  कुमैल नानजियानी, एलिजाबेथ बैंक्स, अक्वाफिना, कीगन-माइकल , डेविड मिशेल, कैरोल केन, कैस्पर जेनिंग्स, ट्रेसी गजल और डैनी डेविटो की आवाजें हैं। 
Vadh 2: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध' का बनेगा सीक्वल, आईएफएफआई गोवा में निर्माताओं का बड़ा एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें