ऊंचाई
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रोडक्शन टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक बयान में, कलाकारों समेत पूरी टीम ने हिंदी भाषा की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा मिल रहे प्यार के लिए धन्यवाद दिया। टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा - 'फिल्म को प्रत्येक दर्शक से मिल रहे प्यार के लिए धन्यवाद, दर्शक अपने परिवार और प्रियजनों के साथ थिएटर गए और 'ऊंचाई' को बिग स्क्रीन अनुभव बनाने में योगदान दिया'।