फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 2 Box Office Day 19: 'दृश्यम 2' के कलेक्शन में आई मामूली गिरावट, जानिए 19वें दिन की कमाई

Tue, 06 Dec 2022 09:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म 'दृश्यम 2' रिलीज के बाद से ही अपने धांसू कलेक्शन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज को आज 19 दिन पूरे हो चुके हैं। तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बावजूद फिल्म टिकट खिड़की पर दर्शकों को आकर्षित करने के मामले में कम पड़ती नजर नहीं आ रही है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई 'दृश्यम 2' ने शानदार ओपनिंग लेते हुए यह संकेत दे दिया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है और ऐसा होता नजर भी आ रहा है। अजय देवगन और तब्बू अभिनीत 'दृश्यम 2' अब 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से बस थोड़ी सी दूर है। चलिए जानते हैं फिल्म का आज का कलेक्शन कैसा रहा...
विज्ञापन

2 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 2' ने कल तीसरे सोमवार की परीक्षा भी अच्छे नंबरों से पास की थी। हालांकि, कल के मुकाबले फिल्म की कमाई में आज मामूली गिरावट आई है। लेकिन, वीकडेज को देखते हुए यह खराब नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 104.66 करोड़ रूपये की कमाई की और वहीं दूसरे हफ्ते में 53.82 करोड़ की कमाई की। अब फिल्म के तीासरे मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
Paresh Rawal: कोलकाता पुलिस ने परेश रावल को किया तलब, एक्टर ने बंगालियों पर की थी टिप्पणी
विज्ञापन

3 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म ने कल (तीसरे सोमवार) को 3.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, आज इसमें गिरावट दर्ज हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 19वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 192.57 करोड़ रुपये हो गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से अब सिर्फ चंद कदम दूर है।
Bollywood: बॉलीवुड के इन सितारों ने एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी गाड़े झंडे, लॉन्च की खुद की प्रोडक्शन कंपनी
विज्ञापन

4 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म में अजय के अलावा तब्बू, अक्षय खन्ना, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और कमलेश सावंत ने अहम भूमिका निभाई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद अजय जल्द ही 'भोला' में नजर आने वाले हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन भी अजय खुद ही कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ एक बार फिर तब्बू दिखेंगी। इस फिल्म को अगले साल रिलीज करने की तैयारी है।
Photos Of The Day: तमन्ना की ब्यूटी पर हुए फिदा फैंस और भूमि का कातिलाना अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें