सांसद जया बच्चन
- फोटो : ANI
भाजपा को दिया श्राप
राज्यसभा में बीते रोज समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर बरसीं। दरअसल, ट्रेजरी बेंच पर बैठे भाजपा सांसदों के साथ सपा सांसद जया बच्चन की तीखी बहस हो गई। इस दौरान जया बच्चन भाजपा के सांसदों पर भड़क गईं। जया बच्चन ने कहा कि मुझ पर निजी हमला किया गया, मैं आपको श्राप देती हूं कि आप लोगों के बुरे दिन आएंगे। आप गला ही घोंट दीजिए हम लोगों का, आप लोग चलाइए। जया बच्चन ने विपक्षी दलों के नेताओं से भी कहा कि आप बीन किसके आगे बजा रहे हैं।