सलमान के बारे में बॉलीवुड में एक बात कही जाती है कि वो बड़े ही मासूम इंसान हैं...वह काम को दिल से करते हैं या फिर करते ही नहीं हैं लेकिन इस बात में भी कोई दो राह नहीं है कि सलमान का दिल बार बार टूटा है। संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, केटरीना कैफ, जरीन खान, स्नेहा उल्लाल, ये सब नाम सलमान खान के साथ जुड़े लेकिन उनकी जिंदगी में टिक नहीं पाए।
विज्ञापन
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
सलमान की जिंदगी में प्यार ने दस्तक तो दी, लेकिन हर बार सलमान का दिल शीशे की तरह टूट गया। लोगों का मानना है कि संगीता बिजलानी सलमान का पहला प्यार हैं, लेकिन आज आपको बताते हैं कि सलमान का पहला प्यार कौन थीं। बता दें जसीम खान ने सलमान की बायोग्राफी बींग सलमान में उनके पहले प्यार का जिक्र किया है। संगीता बिजलानी से पहले सलमान खान इस लड़की को बेताहशा चाहते थे।
विज्ञापन
3 of 5
bollywood
- फोटो : self
अपने जमाने के सुपर स्टार अशोक कुमार की नातिन शाहीन जाफरी सलमान खान का पहला प्यार थीं। उस वक्त सलमान महज 19 साल के थे, वह कॉलेज जाते थे वहीं शाहीन भी पढ़ाई कर रही थीं।
उन दिनों सलमान की लाल रंग की स्पोर्ट्स कार को अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के सामने खड़ा देखा जाता था। बता दें शाहीन इसी कॉलेज में पढ़ रही थीं। सलमान शाहीन को इस कदर प्यार करते थे कि वह शाहीन का कॉलेज के गेट पर घंटों-घंटो इंतेजार करते थे। जसीम खान का बायोग्राफी में कहा गया है कि सलमान शाहीन के घर दूध और ब्रेड तक पहुंचाया करते थे।
4 of 5
salman khan
कुछ समय बाद सलमान ने शाहीन को बतौर गर्लफ्रेंड अपने परिवार से भी मिलवाया था, दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को कबूल कर लिया था। उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही दोनों की शादी हो जाएगी। लेकिन ऐसा न हुआ। इस बीच में सलमान की मुलाकात उस वक्त की मशहूर मॉडल और 1980 की मिसस इंडिया रह चुकी संगीता बिजलानी से हो गई थी, दोनों के बीच प्याकर पनपने लगा था। जिसके बाद सलमान और शाहीन का रिश्ता टूट गया।
बता दें कुछ समय पहले सलमान खान, लुलिया वंतूर को समय डेट कर रहे थे लुलिया वंतूर की पिक्चर सलमान खान के साथ काफी चर्चा में थी। सुनने में ये भी आया था कि सलमान खान सबके सामने ये ऐलान करने वाले थे की लुलिया वंतूर उनकी गर्लफ्रेंड है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, फिर से सलमान की जिंदगी ने यू टर्न मारा फिलहाल कैट और सलमान की नजदीकियां फिर से बढ़ने लगी हैं