फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rihanna on Farmers: 4400 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं 32 साल की रिहाना, जानें गायिका के बारे में सबकुछ

Wed, 03 Feb 2021 10:55 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rihanna - फोटो : social media
केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में किसान लगभग 70 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसान इस कानून को वापस लेने के लिए लगातार मांग कर रहे हैं। इस गणतंत्र दिवस पर भी दिल्ली में लाल किला पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके चलते दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। अब इस आंदोलन पर इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक ट्वीट के जरिये वह चर्चा का विषय बन गई हैं। कौन हैं रिहाना आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ...
विज्ञापन

2 of 5
रिहाना - फोटो : फाइल फोटो
रिहाना का पूरा नाम रोबीन रिहाना फेंटी है। उनका जन्म 20 फरवरी, 1988 को बारबाडोस में हुआ था। वो एक बारबेडियन पॉप स्टार, मॉडल और बिजनेसवूमेन हैं।

 

विज्ञापन

3 of 5
Rihanna - फोटो : ट्विटर
रिहाना को 16 साल की उम्र में रिकॉर्ड निर्माता इवान रोजर्स ने रिकॉर्डिंग के लिए अमेरिका बुलाया था। 2005 में रिहाना ने अपना पहला स्टूडियो एल्बम 'म्यूजिक ऑफ द सन' रिलीज किया जो बिलबोर्ड 200 के चार्ट के टॉप टेन में पहुंचा था। एक साल से भी कम वक्त में उन्होंने अपनी दूसरी स्टूडियो एल्बम 'ए गर्ल लाइक मी' (2006) रिलीज की, जो बिलबोर्ड के एल्बम्स के चार्ट के टॉप फाइव में पहुंची।

 

4 of 5
Rihanna - फोटो : social media
इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना के इंडिया में भी फैंस की कमी नहीं है। 2019 में फोर्ब्स ने रिहाना को सबसे धनी म्यूजिशियन बताया था। फोर्ब्स के मुताबिक रिहाना की कुल संपत्ति 600 मिलियन डॉलर (4400 करोड़) है। रिहाना के ट्विटर पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोवर्स हैं। ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में रिहाना 100 मिलियन फॉलोवर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 'Don't stop the music', 'Love the way you lie', 'Umbrella' जैसे कई बड़े हिट्स दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया
रिहाना एक पॉप सिंगर के साथ-साथ एक अच्छी अभिनेत्री भी हैं। वह हॉलीवुड फिल्म बैटलशिप और Ocean's 8 जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 32 साल की रिहाना का अपना फैशन ब्रांड भी है जिसका नाम फेंटी (Fenty) है। रिहाना ने किसान आंदोलन से संबंधित एक खबर को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे?'' रिहाना ने इसके साथ #FarmersProtest का भी इस्तेमाल किया है। इसी ट्वीट के बाद से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिहाना अक्सर सामाजिक मुद्दों पर ट्वीट करती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें