केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए कृषि कानून को लेकर किसान बीते दो महीने से ज्यादा समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एक ओर किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, वहीं सरकार भी जिद पर अड़ी है। दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है,
इस बीच आंदोलन पर इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने प्रतिक्रिया दी है। रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है, जिसे लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत नेे हमला किया है।