Instagram
- फोटो : रितु शिवपुरी
इन फिल्मों में किया रितु ने काम
रितु ने अपने अब तक के करियर में सिर्फ 16 फिल्में की। इन फिल्मों में आंखें, हद कर दी आपने, भाई-भाई, काला साम्राज्य, लज्जा जैसी फिल्में शामिल है। अपनी पहली फिल्म 'आंखें' से इस अभिनेत्री को जितना दर्शकों का प्यार मिला उसे देखने के बाद हर किसी को यही लगा था कि फिल्मों में रितु का 'भविष्य बहुत अच्छा है। लेकिन हर बीतते साल के बाद ये अभिनेत्री परदे से दूर होती गई और साल 2006 में बिलकुल ही फिल्मों से गायब हो गईं। हालांकि एक लंबे समय के बाद उन्होंने टेलीविजन पर वापसी की पर वहां भी करियर कुछ अधिक कमाल नहीं दिखा पाया।