फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: 'शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई तो क्या कहेंगे?' बेटी के सवाल पर अनुराग कश्यप ने दिया बेबाक जवाब

Tue, 22 Jun 2021 03:22 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप, आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सेलेब्स हों या फिर उनके किड्स, हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। ऐसा ही हाल बी टाउन के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्पय की बेटी आलिया कश्यप को लेकर भी देखने को मिल रहा है। अपने पापा की तरह ही आलिया भी खूब सर्खियां बटोरती हैं। आलिया अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में आलिया ने फादर्स डे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पिता से अतरंगी सवाल पूछती नजर आ रही हैं। 

आलिया ने यह वीडियो अपने यू ट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि अनुराग कश्यप अपनी बेटी के कई ऐसे सवालों का जवाब बेबाकी से दे रहे हैं जिन पर अक्सर माता पिता अपने बच्चों से बात नहीं करते हैं। आलिया के ब्वॉयफ्रेंड Shane Gregoire के बारे में अनुराग कहते हैं, ''मुझे शेन पसंद है। मुझे दोस्तों और लड़कों में तुम्हारी चॉइस पसंद है। शेन काफी अच्छा है। वह आध्यात्मिक और शांत है और कई ऐसी खूबियां हैं जो उससे बड़ी उम्र के लोगों में भी नहीं होती हैं।' आलिया ने अपने पापा से इसी तरह के कई सवाल पूछे हैं जिसपर 'कूल डैडी' अनुराग ने मजेदार जवाब दिए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप, आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, आलिया ने इस सेशन का नाम Asking Your Dad Awkward Question रखा था। वहीं आलिया ने अनुराग से ब्वॉयफ्रेंड के साथ इंटीमेसी को लेकर भी सवाल पूछे। जिसपर अनुराग कहते हैं, 'जब आप बड़े और एडल्ट हो जाते हैं तो आप अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेते हैं। मैं शायद इस मुद्दे पर कुछ नहीं कह सकता, हां लेकिन मुझे चिंता जरूर रहेगी। मैं केवल इतना ही कहूंगा कि सुरक्षित रहो, फोन ऑन रखो और जब भी जरूरत हो मुझे कॉल कर लो।'

विज्ञापन

3 of 5
बेटी के साथ अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया आगे पूछती हैं कि अगर मैं शादी से पहले ही कहूं कि मैं प्रेग्नेंट हूं तो आपका क्या जवाब होगा। इस पर अनुराग कहते हैं, 'मैं सबसे पहले तुमसे पूछूंगा कि क्या तुम यह चाहती हो। तुम जो भी चाहोगी मैं उसी को मानूंगा और तुम्हें यह बात अच्छे से जानती हो। तुम जो भी फैसला लोगी, मैं उसे स्वीकार कर लूंगा। मैं तुम्हें यह भी बताऊंगा कि तुम्हें इसकी कीमत भी चुकानी होगी मगर जो भी हो मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा।'

4 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया के शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के सवाल पर अनुराग कहते हैं, 'यह एक ऐसा सवाल है जो अब से 40 साल पहले मायने रखता था। मुझे लगता है कि अब हम इस सवाल से आगे आ चुके हैं। हमें अपनी सेक्शुएलिटी और ह्यूमन बॉडी को समझने की जरूरत है। हमें यह समझना चाहिए कि जब भी हम ऐसा कुछ करें तो वह किसी के दबाव में नहीं होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया कश्यप - फोटो : Instagram

अनुराग आगे कहते हैं, 'कूल दिखने के लिए की गई चीजें अच्छी नहीं होतीं। कुछ लोगों के ग्रुप में शामिल होने के लिए कुछ करना अच्छा नहीं होता। वही करो जो करना है और केवल इसलिए करो क्योंकि तुम उस काम को करना चाहते हो।' बता दें, आलिया कश्यप फिल्मों से दूर रहने के बाद भी अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या एक लाख 80 हजार से भी ज्यादा है। देखें वीडियो - 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें