फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अमिताभ की मां ने हौले से कहा था - मेरे बेटे को कम मारना प्लीज...

Fri, 19 May 2017 11:51 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
किस्से शूटिंग के
वहीदा रहमान का हिंदी सिनेमा में अपना एक अलग ही मुकाम रहा। फिल्मों के अलावा वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर तो चर्चा में रहीं लेकिन को-स्टार्स के साथ झगड़े की खबरें कभी नहीं आईं...लेकिन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वहीदा एक ऐसी स्थिति में फंस गईं कि उनके पसीने ही छूट गए।
विज्ञापन

2 of 7
किस्से शूटिंग के
ये बात तब की है जब वहीदा रहमान फिल्म 'रेशमा और शेरा' में काम कर रहीं थीं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और सुनील दत्त भी थे। जहां सुनील दत्त और वहीदा फिल्म में शेरा और रेशमा के किरदार में थे वहीं अमिताभ इसमें सुनील दत्त के छोटे भाई का किरदार निभा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
अमिताभ बच्चन
एक सीन के मुताबिक, वहीदा रहमान को अमिताभ को जोर से चांटा मारना था। डायरेक्टर ने ये सीन वहीदा को बताया तो जैसे उनके होश ही उड़ गए। उन्हें लगा कि वो अमिताभ को कैसे चांटा मार पाएंगी ? खासकर तब जब सेट पर अमिताभ की मां तेजी बच्चन भी मौजूद थीं।

अब वहीदा का मन था कि शूट में लग ही नहीं रहा था। उन्हें बस इसी बात की चिंता खाए जा रही थी कि अमिताभ को वो थप्पड़ कैसे मारेंगी ? डायरेक्टर अपनी जिद पर अड़ा था और वहीदा परेशान थीं।

4 of 7
किस्से शूटिंग के
थप्पड़ वाले सीन की बात अमिताभ की मां तक भी जा पहुंची और ये बात सुनते ही तेजी बच्चन के पैरों तले जमीन खिसक गई। भला एक मां अपने बेटे को एक लड़की के हाथों थप्पड़ खाते हुए कैसे देख सकती थी ? फिर चाहे वो फिल्म में ही क्यूं नो हो....तेजी ने सोचा कुछ किया जाना चाहिए...

और बस वो उठकर वहीदा रहमान के पास पहुंच गईं। अमिताभ की मां को यूं सामने देख वहीदा और डर गईं। उन्हें लगा अब पता नहीं कौन सी मुसीबत आ गई है, लेकिन इससे पहले वो कुछ बोलतीं, अमिताभ की मां तेजी ने ही अपने दिल की बात सामने रख दी।
विज्ञापन

5 of 7
किस्से शूटिंग के
तेजी बच्चन ने वहीदा रहमान से कहा, 'सुनो, मेरे बेटे को थप्पड़ तुम जरा धीरे से मारना।' अब घोर परेशानी....वहीदा अमिताभ की मां की बात सुनें या डायरेक्टर की। वो दोनों तरफ से बीच में फंस गईं।
विज्ञापन

6 of 7
किस्से शूटिंग के
तभी एक फैसला किया गया। किसी बहाने से अमिताभ बच्चन की मां को शूटिंग सेट से कहीं और ले जाया गया और तब जाकर वहीदा ने थप्पड़ वाला सीन शूट किया और अमिताभ बच्चन को जोर से थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किस्से शूटिंग के
खैर, इस सीन के दौरान तो अमिताभ की मां को पता नहीं चला कि वहीदा ने उनके बेटे को थप्पड़ जोर से मारा या नहीं लेकिन जब उन्होंने ये फिल्म देखी होगी तो जरूर उनका खून खौल उठा होगा। वैसे इस फिल्म के बाद वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया। कभी वो फिल्म में उनकी मां बनीं, तो कभी प्रेमिका और पत्नी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें