फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैशबैक: जब सनी देओल की पत्नी ने डिंपल से अफेयर की खबर सुन दे दी धमकी, ऐसे बची थी शादी

Fri, 28 May 2021 05:56 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा देओल, सनी देओल, डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की गलियां अपने कोनों में फिल्मी कहानियां ही नहीं बल्कि कई प्रेम के किस्से भी दबाए हुए हैं। जहां कुछ मोहब्बत अधूरी रही लेकिन खुल कर सामने आ गई तो कुछ प्यार के ऐसे रंग भी देखने को मिले जो कभी सामने नहीं आ पाए। ऐसे ही प्यार की कहानी बताई जाती है सनी देओल और डिंपल कपाड़िया कि जो कभी खुलकर सामने नहीं आ पाई। फिल्मों में अपने दमदार अभिनय और धमाकेदार एक्शन के लिए मशहूर सनी देओल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे थे।

डिंपल कपाड़िया संग उड़ी थी अफेयर की खबरें

खबरों की मानें तो सनी देओल का नाम अमृता सिंह और फिर डिंपल कपाड़िया के साथ जुड़ा था। हालांकि दोनों के साथ ही सनी का रिश्ता कभी आधिकारिक नहीं हो पाया।ऐसा बताया जाता है कि डिंपल को लेकर सनी काफी गंभीर थे। कुछ साल पहले दोनों की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जहां बस स्टैंड पर दोनों हाथ में हाथ डाले बैठे नजर आए थे।
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल और पूजा देओल - फोटो : फाइल फोटो
सनी देओल शादी कर चुके थे, लेकिन उन्होंने अपनी शादी की खुलासा मीडिया के सामने नहीं किया था। वहीं दूसरी तरफ डिंपल से भी उनका प्यार परवान चढ़ रहा था। कहते हैं कि सनी देओल की पत्नी पूजा को भी उनके प्यार की जानकारी थी, लेकिन वो इस पर ज्यादा ध्यान ना देना ही सही समझती थी।
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया - फोटो : instagram
डिंपल और सनी कई फिल्मों में साथ नजर आए थे जिनमें 'अर्जुन', 'मंजिल मंजिल', 'आग का गोला', 'गुनाह' और 'नरसिम्हा' जैसी फिल्में शामिल है। इस दौरान दोनों के गुपचुप अफेयर की खबरें भी अखबारों में खूब छपती थीं। हालांकि ये भी कहा जाता है कि डिंपल सनी के चलते ही राजेश खन्ना से अलग रहने लगीं थीं। वहीं पूजा देओल हर बार इस अफेयर की खबर को नजरअंदाज करती थीं।



 

4 of 5
डिंपल कपाड़िया, सनी देओल, डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
जब पूजा को ऐसा लगने लगा कि सनी और डिंपल का रिश्ता गहरा होता जा रहा है तो उन्होंने सनी को चेतावनी दे दी। पूजा ने सनी से कहा कि या तो वो डिंपल से दूर रहें या फिर वो अपने दोनों बच्चों के साथ उनका घर छोड़र हमेशा हमेशा के लिए चली जाएंगी। कहते हैं कि इस समय सनी ने फैसला कर लिया था कि वो अपने घर को नहीं टूटने देंगे। उन्होंने पत्नी से वादा किया था कि वो अब कभी डिंपल से कोई रिश्ता नहीं रखेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिंपल कपाड़िया और सनी देओल
कुछ सालों पहले सनी और डिंपल के बीच लंदन में हुई मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई थी। इससे अंदाजा लगाया गया कि दोनों सितारों के बीच अभी सब कुछ पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इस तस्वीर में सनी और डिंपल लंदन की एक सड़क पर बेंच पर बैठे दिख रहे थे। उनकी इस तस्वीर ने एक बार फिर बॉलीवुड की गलियों में हलचल मचा दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें