फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' से करियर शुरू करने वालीं स्नेहा उल्लाल काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों स्नेहा उलाल सुर्खियों में हैं। दरअसल, स्नेहा उल्लाल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक ब्राइडल फोटोशूट साझा किया है। उनका ये फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह लोगों को हूबहू ऐश्वर्या राय बच्चन लग रही हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए स्नेहा ने कुछ हार्ट इमोजी बनाए हैं और अपने नाम का हैशटैग लगाकर पोस्ट किया है। स्नेहा उल्लाल का यह लुक काफी हद तक ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘जोधा अकबर’ से काफी मिलता जुलता है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में स्नेहा ईयररिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। साथ ही माथे पर लगी बिंदी और राजस्थानी बोरला उनके लुक को और भी शानदार बना रहा है।