फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सलमान खान ने गुस्से में रणबीर कपूर को जड़ा था थप्पड़, सलीम खान को मांगनी पड़ी थी माफी

Sat, 28 Sep 2019 12:22 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : Social Media
रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच दुश्मनी के खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। इसके पीछे की वजह कटरीना कैफ भी बताई जाती रहीं। खबरें थीं कि रणबीर के चलते ही सलमान और कटरीना का ब्रेकअप हुआ। कई मौके पर सलमान और रणबीर का सामना हुआ लेकिन दुश्मनी की कड़वाहट दोस्ती में नहीं बदल पाई। आज रणबीर कपूर का जन्मदिन है इस मौके पर हम आपको वो किस्सा बता रहे हैं जब सलमान ने उनको थप्पड़ जड़ दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान और रणबीर कपूर
इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स के अनुसार यह बात उन दिनों की है जब रणबीर कपूर केवल स्टार किड के तौर पर जाने जाते थे। वह बॉलीवुड में न्यूकमर थे। सलमान और रणबीर के बीच हाथापाई की यह घटना मुंबई के एक वीआईपी क्लब की है। इस दौरान संजय दत्त भी इन दोनों के साथ मौजूद थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Salman
वेबसाइट के मुताबिक सलमान खान, संजय दत्त के साथ मिलकर अपनी दो फिल्म 'वांटेड' और 'रेडी' के सक्सेस पार्टी एन्जॉय कर रहे थे। इस दौरान वहां रणबीर कपूर भी पहुंचे। थोड़ी देर बाद अचानक सलमान और रणबीर में किसी बात तो लेकर बहस हो गई।

4 of 5
Aishwarya Rai Bachchan and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ देर बाद सलमान खान ने अपना आपा खो दिया और रणबीर कपूर को थप्पड़ और लात मारने लगे। हालांकि, इस बीच संजय दत्त ने बीच-बचाव किया। कुछ देर बाद रणबीर कपूर पब से चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के कुछ वक्त बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने रणबीर कपूर और उनके पिता ऋषि कपूर से माफी मांगी। इसके बाद दोनों परिवार के बीच सुलह हो गई थी। हालांकि, आगे चलकर कटरीना कैफ के कारण रणबीर और सलमान के रिश्ते काफी बिगड़ गए थे।

लता मंगेशकर को की गई थी जान से मारने की कोशिश, 90वें जन्मदिन पर जानें कुछ अनसुनी बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें