Raveena Tandon
- फोटो : amar ujala mumbai
नताशा ने इस घटना पर अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि रवीना उनसे जलती हैं। उन्होंने बताया था, मैं दोस्तों के साथ रितेश सिधवानी के घर पर नए साल की पार्टी में गई थी। मुझे अनिल और रवीना की परवाह भी नहीं थी और मैं अपना काम कर रही थी। मैं रितेश के चचेरे भाई के साथ थी। वहां केवल सोफे के दो सेट थे, जिसमें से एक पर मैंने बैठने का फैसला लिया। अब अगर रवीना इतनी असुरक्षित है कि अगर मैं उसके पति के पांच फीट करीब भी हूं, तो भी आपा खो दे, तो मैं क्या कर सकती हूं।