फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाते थे राजेश खन्ना, जया की एक हाय से सिमट गया था स्टारडम

Sat, 18 Jul 2020 04:41 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना - फोटो : Social Media
राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने लगातार 15 हिट फिल्में दी थीं जिसका रिकॉर्ड आज तक बॉलीवुड में कोई अभिनेता नहीं तोड़ पाया। उस दौर में राजेश खन्ना को लेकर जो लोगों की दीवानगी थी, वैसी शायद हिंदी फिल्मों के किसी अभिनेता को नसीब नहीं हुई। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग दीवाने रहते थे। लेकिन कहते हैं कि जया बच्चन की एक हाय ने राजेश खन्ना का करियर ऐसा चौपट किया कि उनका सुपरस्टारडम गिरता चला गया। आज राजेश खन्ना की पुण्यतिथि पर आपको बताते हैं ये किस्सा।
विज्ञापन

2 of 5
बावर्ची - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल उन दिनों राजेश खन्ना और जया बच्चन फिल्म बावर्ची की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त अमिताभ बच्चन और जया का प्रेम प्रसंग भी उफान पर था। हालांकि अमिताभ उन दिनों एक सामान्य अभिनेता के तौर पर ही जाने जाते थे। राजेश खन्ना के सामने तो उनकी कोई गिनती ही नहीं थी।
विज्ञापन

3 of 5
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के अफेयर को लेकर राजेश खन्ना काफी उल्टा सीधा बोलते थे। अक्सर वो जया के सामने ही अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाते थे। ये बात जया से बर्दाश्त नहीं होती थी। और फिर एक दिन जया का पारा चढ़ गया।

4 of 5
बावर्ची - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किसी का दिल बहुत दुखी हो और उस वक्त उसके मुंह से कोई बात निकल जाए तो लोग कहते हैं कि सच होकर रहती है। राजेश खन्ना की बातों से दुखी होकर जया बच्चन के मुंह से निकल गया, 'एक दिन जमाना देखेगा कि ये (अमिताभ बच्चन) कहां होंगे और आप कहां होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजेश खन्ना अमिताभ बच्चन
बावर्ची के अगले साल नमक हराम रिलीज हुई जिसमें राजेश खन्ना और रेखा जैसे बड़े कलाकारों के बीच अमिताभ बच्चन नजर आए। लेकिन इन सब सुपरस्टार्स के बीच अमिताभ के काम को बेहद पसंद किया गया। यहीं से राजेश खन्ना ने मान लिया कि उनके दिन पूरे हुए और अब बारी नए सुपर स्टार की है।

आलिया और रणबीर को 'द बेस्ट' बताकर घिरे आर बाल्की, शेखर कपूर और अविनाश तिवारी ने दिया जबाव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें