फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया और रणबीर को 'द बेस्ट' बताकर घिरे आर बाल्की, शेखर कपूर और अविनाश तिवारी ने दिया जवाब

Sat, 18 Jul 2020 03:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में वंशवाद को लेकर बहस छिड़ गई है। निर्माता, निर्देशक और कलाकार इस बहस में दो तरफ साफ बंटे नजर आ रहे हैं। इस बहस के बीच शुक्रवार को निर्देशक आर बाल्की का एक बयान सुर्खियां बन गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस पूरी इंडस्ट्री में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसा कोई कलाकार नहीं है। बाल्की के इस बयान के बाद कई लोग इसके विरोध में उतर आए। निर्देशक शेखर कपूर ने आर बाल्की के इस बयान पर जवाब दिया। वहीं बुलबुल फिल्म के अभिनेता अविनाश तिवारी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

2 of 5
आर बाल्की - फोटो : Social Media
दरअसल, आर बाल्की ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि इंडस्ट्री में चल रही वंशवाद को लेकर बहस बिल्कुल बेवकूफी है। हुनर की कद्र हर जगह होती है। अगर इस इंडस्ट्री में रणबीर और आलिया से अच्छा कोई कलाकार है तो फिर यह बहस सही मानी जा सकती है। आर बाल्की के इस बयान पर शेखर कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपका बहुत सम्मान करता हूं बाल्की, लेकिन एक बार फिर कल रात मैंने 'काय पो छे' देखी। उस समय तीन बिल्कुल युवा कलाकार थे और हर किसी ने शानदार अभिनय किया।’
 
विज्ञापन

3 of 5
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक और ट्वीट में शेखर कपूर ने लिखा, 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता आज थिएटर से आ रहे हैं। उनके लिए नया सम्मान मिला है। और उनमें आत्मविश्वास है। मैंने नसीर (नसीरुद्दीन शाह), शबाना (शबाना आजमी), सतीश कौशिक, सीमा बिस्वास और बैंडिट क्वीन की पूरी कास्ट के साथ काम किया है। केट ब्लैंचेट, जेओफ्री रश, हीथ लेजर, डैनियल क्रैग, एडी रेडमेन सभी थियेटर से हैं।'
 

4 of 5
अविनाश तिवारी - फोटो : Social Media
आर बाल्की के इस बयान पर अविनाश तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय आर बाल्की सर, आपको कैसे पता चलेगा कि वो बेहतर नहीं हैं अगर उन्हें मौका ही नहीं दिया जाएगा।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपूर्व असरानी, रणबीर- आलिया, आर बाल्की - फोटो : Social Media
इससे पहले फिल्म संपादक अपूर्व असरानी ने भी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स साझा करते हुए कहा था कि बेशक रणबीर और आलिया एक अच्छे कलाकार हैं लेकिन सिर्फ वही अच्छे कलाकार नहीं हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि अब इंडस्ट्री में सिर्फ तीन या चार नामों के आसपास ही घूमने वाली सारी चीजों को बंद कर देना चाहिए। आर बाल्की के बयान का जवाब देते हुए अपूर्व ने ट्विटर पर लिखा, 'मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू, विद्या बालन, ऋचा चड्ढा। अगर हम 'ए' लिस्ट फिल्मी परिवार से ऊपर उठकर देखें तो और भी बहुत से कलाकार हैं। मुझे रणबीर और आलिया भी पसंद हैं लेकिन इस फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ वही अच्छे कलाकार नहीं हैं।'

सुशांत का नाम भी ठीक से नहीं लिख पाईं रिया चक्रवर्ती, यूजर्स ने ट्वीट में पकड़ी इतनी गलतियां

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें