90 के दशक में एक नाम जो पूरी फिल्म इंडस्ट्री में गुंज रहा था, वो था ममता कुलकर्णी का। राज कुमार और नाना पाटेकर की सुपरहिट फिल्म 'तिरंगा' से फिल्मों में कदम रखने वाली ममता कुलकर्णी ने उस दौर के लगभग हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया। साल 1993 में वे सैफ अली खान के साथ फिल्म 'आशिक आवारा' में नजर आईं और इसी के लिए उन्हें न्यू फेस का फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया।
ड्रग्स मामले में भी आ चुका है ममता कुलकर्णी का नाम
कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि एक ऐसा वक्त भी आया जब ममता को उनके टॉपलेस फोटोशूट के चलते गिरफ्तार करने तक की नौबत आ गई थी। वहीं कुछ लोग उन्हें जान से मारने की धमकी तक देने लगे थे। साथ ही ममता कुलकर्णी का नाम ड्रग्स मामले में भी सामने आया था जिससे उनके करियर पर बहुत ही नकारात्मक असर पड़ा था।