कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि कटरीना विक्की कौशल संग इसी साल दिसंबर के पहले हफ्ते में सात फेरे लेंगी। कटरीना इन दिनों टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन खबर है कि उनकी शादी को देखते हुए सलमान ने शूटिंग की डेट आगे बढ़ा दी है। किसी वक्त में सलमान और कटरीना एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों की दोस्ती बरकरार रही। जहां ब्रेकअप के बाद दो लोग एक दूसरे को अक्सर नजरअंदाज करते हैं तो वहीं सलमान और कटरीना ने दोस्ती की मिसाल कायम की है।
जब सलमान के बचाव में आ गईं थीं कटरीना
दोनों ना ही सिर्फ साथ में फिल्में करते हैं बल्कि अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टियों और फंक्शन में भी नजर आते हैं। सलमान जितना कटरीना का ख्याल रखते हैं उतनी ही देखभाल कटरीना भी सलमान की करती हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड की बार्बी डॉल सलमान के गुस्से को भी काबू करने की कोशिश करती हैं। ऐसा एक वाक्या तब देखने को मिला था जब सलमान ने प्रियंका पर उनकी फिल्म छोड़ने पर गुस्सा जाहिर किया था।