फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: सौतेले बेटे सनी और बॉबी देओल से कैसे हैं हेमा मालिनी के रिश्ते? एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया था सच

Sat, 16 Oct 2021 09:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी और ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की लव स्टोरी काफी ज्यादा दिलचस्प है। हेमा और धर्मेंद्र साल 1980 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को 40 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है और इतने सालों बाद भी दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल हैं। आज भी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र को एक साथ देखने को लिए लाखों की भीड़ लग जाती है, जो उनकी पॉपुरैलिटी का सबूत है।
 
हेमा धर्मेंद्र से इतना प्यार करती हैं कि, उन्होंने लोगों की बातों को किनारे रखते हुए चार बच्चों की सौतेली मां बनना मंजूर किया था। हालांकि, लोगों के बीच आज भी हेमा मालिनी और उनके सौतेले बच्चों के रिश्ते को लेकर सवाल बने हुए हैं। दावा किया जाता है कि, हेमा का सनी देओल और बॉबी देओल के साथ ज्यादा खास रिश्ते नहीं है। लेकिन अपने एक इंटरव्यू में हेमा ने सनी और बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, साल 2017 में हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी 'बियोंड द ड्रीम गर्ल' (Beyond The Dream Girl) की लॉन्चिंग के मौके पर सनी और बॉबी देओल के साथ रिश्तों पर खुलकर बात की थी। इस दौरान हेमा मालिनी ने बताया था कि, उनका सनी व बॉबी के साथ बेहद ही खूबसूरत रिश्ता है। इतना ही नहीं, हेमा मालिनी ने ये भी कहा था कि, जब-जब उन्हें सनी या बॉबी देओल की जरूरत पड़ी है, तब-तब वह दोनों मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा ने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'सब यही सोचते हैं कि हमारा रिश्ता कैसा है? तो मैं बता दूं कि यह बहुत प्यारा और सौहार्दपूर्ण है। जब भी जरूरत पड़ती है सनी देओल हमेशा धरमजी के साथ मेरे पास मौजूद रहते हैं। खासकर जब मेरा एक्सीडेंट हुआ था तब, सनी देओल मुझे घर पर देखने के लिए आने वाले पहले इंसान थे। उन्होंने देखा था कि डॉक्टर मेरा सही तरीके से इलाज कर रहे हैं। मेरे चेहरे पर जो टांके लगे थे, उन्हें सही से हटाया गया था। मुझे ये सब देखकर दिल से बहुत अच्छा लगा था, तो इससे साफ होता है कि हम किस तरह का रिश्ता निभा रहे हैं।' हेमा की इस बात से उनका और सनी देओल के रिश्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

4 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र को पहली नजर में दिल दे बैठी थीं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी कई इंटरव्यूज में अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात करती नजर आ चुकी हैं। अपने एक इंटरव्यू में हेमा ने बताया था कि, वह पहली ही नजर में धर्मेंद्र को दिल दे बैठी थीं और फिर काफी कम समय में दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। हेमा मालिनी ने कहा था कि, मैंने जिस दिन धरम जी को पहली बार देखा था, तब ही मुझे लगा कि, हम दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। मैं उनके साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस ने दोनों को किया अलग
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र इन दिनों अलग-अलग रह रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से धर्मेंद्र ने खुद को घर से दूर फार्म हाउस में क्वारंटाइन कर रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें