हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी के बारे में बॉलीवुड में कई किस्से मशहूर हैं। शोले फिल्म के दौरान भी उनकी आशिकी के उन दिनों अखबार और मैग्जीन की सुर्खियों में रहती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब दोनों के बीच प्यार पनपा तो हेमा मालिनी के पिता इसके खिलाफ थे। वो नहीं चाहते थे कि हेमा मालिनी, अभिनेता धर्मेंद्र से मिलें और उनके करीब जाएं। इसी के चलते जब हेमा मालिनी शूटिंग पर होती थीं तो उनके परिवार का कोई न कोई सदस्य शूटिंग पर मौजूद होता था। कई बार तो उनके पिता ही शूट पर पहुंच जाते थे। उन पर पहरा लगा दिया जाता था और दोनों के मिलने पर पाबंदी लगी थी। हर वक्त हेमा मालिनी पर नजर रखी जाने लगी ताकि वह किसी भी तरह से धर्मेंद्र के संपर्क में न आ सकें। हेमा मालिनी के जन्मदिन (16 अक्तूबर 1948) के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से के बारे में।