फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब विक्की कौशल को उनके पिता के 'गुंडों' ने ही पीट डाला! जानिए क्या था पूरा मामला

Thu, 18 Jul 2024 11:29 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल मौजूदा पीढ़ी के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। वह जल्द ही फिल्म बैड न्यूज में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसके गाने तक, लोगों ने खूब पसंद किए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी। उनकी इस फिल्म पर हो रही लगातार चर्चा के बीच आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको विक्की कौशल से जुड़ा एक ही एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं। 
Kangana Ranaut: 'कई बार राजनीतिक रूप से सही नहीं होतीं हैं...', कंगना को लेकर ये क्या बोले चिराग पासवान?
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में खास पहचान बना ली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विक्की कौशल एक बार अपने पिता के ही 'गुंडों' से पिट चुके हैं। यह बात जानकर अगर आप हैरान हो रहे हैं तो आपको बता दें कि मामला पूरी तरह से फिल्मी है। विक्की का यह किस्सा फिल्म डंकी की शूटिंग से जुड़ा हुआ है। डंकी की रिलीज से पहले, फिल्म के प्रचार के दौरान निर्देशक राजकुमार हिरानी ने इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया था।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
राजकुमार हिरानी के मुताबिक फिल्म के निर्माण के दौरान विक्की को उनके पिता के 'गुंडों' ने पीटा था। इससे पहले कि आप निष्कर्ष पर पहुंचें, आपको बता दें कि यह पटकथा का हिस्सा था जहां विक्की को कुछ गुंडों से लड़ना और पिटना था। राजकुमार हिरानी के अनुसार उनकी पिछली किसी भी फिल्म में लड़ाई के दृश्य नहीं थे, लेकिन डंकी में पहली बार ऐसा होने जा रहा था। निर्देशक ने बताया कि उन्होंने विक्की के पिता शाम कौशल से संपर्क किया, जो कि फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्शन डायरेक्टर हैं।

4 of 5
डंकी में विक्की कौशल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
एक बार जब हिरानी ने शाम कौशल को सीन समझाया तो वो सेट पर कुछ खतरनाक लड़ाकों को लेकर आए। ये फाइट सीन विक्की कौशल के किरदार के लिए शूट किए जाने थे और इसमें विक्की को पीटा जाना था। राजकुमार हिरानी के मुताबिक श्याम कौशल ने खुद इन सीन को डायरेक्ट किया। विक्की कौशल को उनके पिता के बाउंसरों ने उनके सामने जमकर पीटा। हालांकि, सभी सीन अच्छे से शूट कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डंकी में विक्की कौशल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
गौरतलब है कि डंकी 21 दिसंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म में वि्क्की का रोल छोटा था, लेकिन लोगों ने उनकी अदाकारी की जमकर तारीफ की थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 227 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो बैड न्यूज के बाद विक्की छावा नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
Emmy Nominations 2024: एमी नामांकन 2024 में नेटफ्लिक्स ने मारी बाजी, एप्पल टीवी प्लस की धमाकेदार शुरुआत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें