बी टाउन की अभिनेत्रियां अपने हर एक अंदाज से सुर्खियां बटोरती हैं। इन हसीनाओं की निजी से लेकर पेशेवर जिंदगी तक पर प्रशंसक अपनी नजरें गड़ाए रखते हैं। इसी का नतीजा है कि इन अभिनेत्रियों के सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं। इसी बीच जून में टॉप पर रहीं चर्चित अभिनेत्रियों की सूची सामने आ गई है। 'कल्कि 2898 एडी' से सबका दिल जीतने के बाद भी दीपिका पादुकोण इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं। वहीं, आलिया भट्ट बाजी मारने में सफल रही हैं। इसके अलावा टॉप 5 की सूची से प्रियंका चोपड़ा भी गायब हो गई हैं। आइए इस सूची पर गौर फरमा लेते हैं-