फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज खान ने इस वजह से तोड़ दिए थे सलमान के दांत, ऐसे लिया था भाई से बदला

Sun, 02 Jun 2019 02:43 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Arbaaz Khan, Salman Khan - फोटो : social media
सलमान खान अपने दोनों छोटे भाइयों से बहुत प्यार करते हैं। अरबाज और सुहैल पर वो अपनी जान छिड़कते हैं। लेकिन जिंदगी में ऐसे कई मौके आते हैं जब भाई-भाई ही एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था सलमान खान और अरबाज खान के बीच। द कपिल शर्मा शो में पहुंचे सलमान ने शो में बताया कि एक बार अरबाज ने उनके दांत तोड़ दिए थे।
विज्ञापन

2 of 6
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान और कटरीना कैफ शनिवार को अपनी फिल्म भारत का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो पहुंचे थे। इस दौरान सलमान ने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया। सलमान ने बताया कि एक बार वो और अरबाज खान अपनी मौसी के घर छुट्टियां मनाने गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
ARBAAZ KHAN
सलमान ने बताया कि वो बचपन में बहुत अजीब तरह के गेम खेला करते थे। अरबाज और सलमान तब स्लाइडर (फिसलने वाला झूला) पर खेलने लगे। इसमें ये तय किया गया कि सलमान ऊपर रहेंगे और अरबाज नीचे रहेंगे। न सलमान, अरबाज को ऊपर आने देंगे और न ही अरबाज उन्हें नीचे उतरने देंगे। 

4 of 6
salman khan - फोटो : social media
ये खेल खेलते हुए अरबाज इतना ज्यादा परेशान हो गए कि उन्होंने ही सलमान को नीचे खींच लिया। तब सलमान फिसलते हुए सीधे पत्थर से टकराए और उनके आगे के दो दांत टूट गए। सलमान ने बताया कि उन्होंने मॉडलिंग के दिनों नकली दांत लगाकर रैम्प पर वॉक किया था।
विज्ञापन

5 of 6
Arbaaz Khan, Salman Khan - फोटो : social media
इसके अलावा सलमान ने एक और किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार वो पढ़ाई कर रहे थे और अरबाज उन्हें परेशान कर रहे थे। कई बार समझाने के बाद भी अरबाज ने शैतानी बंद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Arbaaz Khan, Salman Khan - फोटो : social media
इसके बाद सलमान को काफी गुस्सा आ गया और वो जिस पेंसिल से लिख रहे थे वहीं उन्होंने अरबाज को फेंक कर मारी। वो पेंसिल सीधे अरबाज के सीने में बीचों-बीच जाकर गड़ गई और उनके खून बहने लगा। इसके बाद सलमान बहुत हंस थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें