फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो की इस हरकत से बौखला गईं थीं नूतन, सरेआम जड़ दिया था चांटा

Sun, 04 Jun 2017 10:28 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
नूतन
एक्ट्रेस नूतन की संजीव कुमार के साथ काफी अच्छी ट्यूनिंग थी। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी थी। फिर ऐसा क्या हुआ था कि नूतन ने सरेआम संजीव कुमार को जोरदार थप्पड़ मार दिया था ?

क्या था पूरा मामला ?
विज्ञापन

2 of 8
नूतन
ये बात तब की है जब नूतन खुद को फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं। उस वक्त संजीव कुमार भी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बने हुए थे। नूतन के बारे में एक बात कही जाती थी, वो ये कि वो अपने को-स्टार्स और सेट पर मौजूद लोगों से ज्यादा बात नहीं करती थीं।
विज्ञापन

3 of 8
नूतन
उन्हीं दिनों संजीव कुमार को नूतन के साथ फिल्म 'देवी' में साइन किया गया। शुरुआत में नूतन और संजीव कुमार एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छे संबंध बन गए। दोनों की जबरदस्त ट्यूनिंग चर्चा का विषय बन गई थी..और इसी ट्यूनिंग को कुछ लोगों ने अफेयर का नाम दे दिया।

4 of 8
नूतन
मीडिया जगत में नूतन और संजीव कुमार की दोस्ती को खूब नमक-मिर्च लगाकर, अफेयर का नाम देकर छापा जाने लगा। नूतन उस वक्त शादीशुदा थीं। उनके पति लेफ्टिनेंट रजनीश बहल काफी सख्त मिजाज के थे। उन्हें जरा भी पसंद नहीं था कि नूतन फिल्मों में काम करें लेकिन नूतन की इच्छा की खातिर वो मान गए। हालांकि उन्होंने नूतन के सामने कुछ शर्तें रखी थीं।
विज्ञापन

5 of 8
नूतन
ऐसे में जब उनके कानों में नूतन और संजीव कुमार के अफेयर से जुड़ी खबरें पड़ीं तो उनका पारा हाई हो गया। घर में नूतन और उनके पति के बीच खूब क्लेश हो रहा था और इसका असर नूतन की प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ रहा था।
विज्ञापन

6 of 8
नूतन
रोजाना इसी टेंशन में नूतन का दिन गुजर जाता। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा क्यूं हो रहा है ? एक दिन जब वो फिल्म के सेट पर आईं तो उन्होंने कुछ ऐसा देखा कि उनके होश ही उड़ गए। उन्होंने देखा कि संजीव कुमार सेट पर मीडिया से घिरे हुए हैं। नूतन को थोड़ी गलतफहमी हो गई।
विज्ञापन

7 of 8
नूतन
उन्हें लगा कि संजीव कुमार ही पब्लिसिटी पाने के चक्कर में उनके साथ अपना नाम जोड़कर अफवाह फैला रहे हैं। नूतन ये नजारा देख गुस्से से तमतमा गईं। उन्होंने आव देखा ना ताव और संजीव कुमार को सभी के सामने एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन

8 of 8
नूतन
संजीव कुमार को कुछ समझ नहीं आया लेकिन उस थप्पड़ की गूंज ने संजीव कुमार के पुर्जे हिला दिए थे। वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें