नूतन एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिनकी आंखे ही सब कुछ बयां कर जाती थीं। उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे उम्दा हीरोइनों में से एक माना जाता था।
अपने करियर में नूतन ने एक से बढ़कर कई हिट फिल्में दीं और कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया।
14 साल की उम्र में ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था।
विज्ञापन
2 of 9
नूतन
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी कम उम्र में ही उन्होंने एक अडल्ट फिल्म में काम किया था ? और इसी फिल्म को देखने से उन्हें रोक दिया गया था ?
अगली स्लाइड में जानिए पूरा किस्सा।
विज्ञापन
3 of 9
नूतन
दरअसल नूतन ने 14 साल की उम्र में ही एक फिल्म की थी 'नगीना' जिसे सेंसर बोर्ड ने एडल्ट सर्टिफिकेट दिया था। वैसे तो ये फिल्म रोमांस और क्राइम सस्पेंस थ्रिलर थी लेकिन सेंसर बोर्ड को ये फिल्म अडल्ट कैटेगरी के लायक लगी।
4 of 9
नूतन
वॉचमैन को पता था कि 'नगीना' एक अडल्ट फिल्म है और इसीलिए उन्होंने 14 साल की नूतन को अंदर जाने से रोक दिया। नूतन ने वॉचमैन को समझाने की काफी कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 9
नूतन
नूतन ने कहा भी कि वो ही उस फिल्म की हीरोइन हैं, लेकिन वॉचमैन था कि सुनने को तैयार ही नहीं था। लाख कोशिशों के बाद भी उसने नूतन को अंदर नहीं जाने दिया। थक-हारकर नूतन फिल्म देखे बिना ही वापस लौट गईं।
विज्ञापन
6 of 9
नूतन
नूतन फिर अपनी फिल्मों में बिजी हो गईं। उनकी कई फिल्में चली नहीं जिसकी वजह से वो थोड़ी हताश भी हो गईं लेकिन फिर उनकी मां ने उन्हें विदेश पढ़ाई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
7 of 9
नूतन
इसी बीच नूतन के एक फोटोशूट ने ऐसी हलचल मचाई कि निर्माता-निर्देशक नूतन को अपनी फिल्मों में लेने के लिए मैदान में आ गए। यहीं से नूतन के सफल सफर की शुरुआत हुई और खूब शोहरत बटोरी।