अक्षय कुमार
- फोटो : social media
बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक अक्षय कुमार, कटरीना कैफ स्टारर 'वेलकम' की दीवानगी लोगों के बीच आज भी है। अक्षय, कटरीना के साथ-साथ नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल सहित अन्य कई कलाकारों की अदाकारी के सजी इस फिल्म के हर सीन ने लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया था। 2007, 2015 के बाद अब 'वेलकम 3' की रिलीज की तैयारियां तेज हो गई हैं। फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर सभी कुछ तय है, लेकिन अभी तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। फैंस फिल्म के आधिकारिक एलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार के जन्मदिन पर फिल्म की घोषणा ग्रैंड तरीके से होने वाली है।