फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weird Cases: सितारों पर दर्ज हुए अजब-गजब मामले, किसी को आंख मारना तो किसी को राष्ट्रगान में देरी करना पड़ा भारी

Sat, 02 Jul 2022 04:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अमिताभ बच्चन, प्रिया प्रकाश, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने के लिए लोग काफी उत्सुक रहते हैं। लेकिन सितारों का फेमस होना उनको इस बात का जिम्मेदार नहीं बनाता कि उन्हें प्रत्येक व्यक्ति का मनोरंजन करना है। वहीं, उन्हें हर बार 'राजनीतिक रूप से सही' होने भी जरूरी नहीं है, क्योंकि यह मानवीय रूप से संभव ही नहीं है। सेलिब्रिटी को उनकी हर छोटी-बड़ी बात पर ट्रोल करना तो आम बात है, लेकिन कई बार उनके खिलाफ लोग ऐसा मामले तक दर्ज करा देते हैं, जिनका कोई मतलब ही नहीं होता। आज हम आपको सितारों पर दर्ज हुए कुछ ऐसे ही अजब-गजब मामलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
आमिर खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amirkhanactor_
आमिर खान
आमिर खान अपनी 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पीके' में दिल्ली पुलिसकर्मियों का जिक्र करते हुए 'ठुल्ला' शब्द का इस्तेमाल करने के लिए कानूनी मुसीबत में पड़ गए थे। खान से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी इसके लिए कोर्ट ऑफ लॉ का सामना करना पड़ा था। आमिर खान के खिलाफ शिकायत दिल्ली के एक लघु फिल्म निर्माता ने की थी, जिन्होंने कहा था कि अगर दिल्ली के सीएम के खिलाफ एक ही शब्द का इस्तेमाल करने के लिए शिकायत दर्ज की जा सकती है तो आमिर के खिलाफ किसी पुलिस अधिकारी ने शिकायत क्यों नहीं की, जिनकी फिल्में को पूरी दुनिया में देखा जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
प्रिया प्रकाश वारियर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिया प्रकाश वारियर
2018 में वायरल हुआ 'ओरु अदार लव' फिल्म से प्रिया वारियर का मशहूर विंक सीन तो आपको याद होगा ना? इस सीन के चलते कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए मलयालम अभिनेत्री, निर्देशक और फिल्म के निर्माता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी रूप से प्राथमिकी रद्द कर दी और तेलंगाना पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा था कि आपके पास करने के लिए कोई दूसरा काम नहीं है।

4 of 8
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना को तो एक बार गिरफ्तार तक कर लिया गया था। दरअसल, अक्षय कुमार एक बार रैंप वॉक करते हुए अपनी पत्नी ट्विंकल के पास गए और उनसे अपनी जींस का बटन खुलवा लिया था। इसे सार्वजनिक रूप से एक अश्लील कृत्य के रूप में देखा गया था और ट्विंकल को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुष्मिता सेन
2007 में सुष्मिता सेन के इंटरव्यू पर बवाल मचा था। इस इंटरव्यू में उन्होंने प्री-मैरिटल सेक्स पर अपनी राय रखी थी और उनके खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई थी। बाद में मद्रास उच्च न्यायालय ने इस मामले को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

6 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अमिताभ बच्चन के खिलाफ राष्ट्रगान गाने में 1 मिनट 10 सेकंड का समय लेने पर शिकायत दर्ज की थी, जो अवधि 52 सेकंड होती है। यह घटना 2016 में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व 20- 20 मैच से पहले हुई थी।
विज्ञापन

7 of 8
ऐश्वर्या राय - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय 2006 में 'धूम 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनका ऋतिक रोशन के साथ एक किसिंग सीन था, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आया था। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बताया था कि उन्हें कुछ कानूनी नोटिस मिले थे, जिनमें कहा गया था कि आप हमारी लड़कियों के लिए एक उदाहरण हैं, वे आपके ऑनस्क्रीन ऐसा करने में सहज नहीं हैं तो आपने ऐसा क्यों किया?
विज्ञापन

8 of 8
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन
विद्या बालन के खिलाफ 2011 में आई उनकी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में अश्लील प्रदर्शन के लिए हैदराबाद में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कथित तौर पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि फिल्म के पोस्टर और प्रोमो अश्लील थे, जो हैदराबाद के नल्लकुंता और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को असुविधा पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें