फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ponniyin Selvan: मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन का मोशन पोस्टर जारी, इस साल सितंबर में रिलीज होगी फिल्म

Sat, 02 Jul 2022 04:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मणिरत्नम की पीरियड ड्रामा पोन्नियिन सेलवन रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म रिलीज से पहले निर्माताओं ने इसका फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया था।
विज्ञापन
1 of 5
पोन्नियिन सेलवन - फोटो : Social Media
मणिरत्नम की पीरियड ड्रामा पोन्नियिन सेलवन रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म रिलीज से पहले निर्माताओं ने इसका फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया था। फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। ऐसे में दर्शकों की उत्सुकता को कम करते हुए मेकर्स ने हाल ही में इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। पोन्नियिन सेलवन दो भागों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का पहला भाग 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगा। ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने इसके मोशन पोस्टर को जारी करते हुए दर्शकों की बेसब्री को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
मणिरत्नम,पोन्नियिन सेलवन - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर इस मोशन पोस्टर को साझा किया। ट्विटर पर शेयर किए गए इस मोशन पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने कैप्शन में भरपूर मनोरंजन का भी वादा किया। शेयर किए गए इस पोस्टर में चोल साम्राज्य की झलक देखने को मिली। मोशन पोस्टर में कुछ लोग चोल राजवंश का झंडा फहराते नजर आ रहे हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा- चोल राजवंश के लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ओरछा में साउथ इंडियन फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग शुरू - फोटो : amar ujala
फिल्म के इस मोशन पोस्टर को फिल्म के म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान और इसकी अन्य टीम ने भी साझा किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए यह भी वादा किया गया कि आने वाले हफ्ते में दर्शकों को भरपूर एडवेंचर देखने को मिलेगा। खबरों के मुताबिक सात जुलाई को तमिलनाडु के तंजावुर में फिल्म का टीजर लॉन्च होने वाला था। हालांकि, बाद में इस लॉन्च शो को कैंसिल कर दिया गया।

4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी 10वीं सदी के आसपास बुनी गई है। यह फिल्म चोल साम्राज्य के शक्ति संघर्ष पर आधारित है। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियिन सेलवन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासक राजराजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है। जानकारी के मुताबिक निर्देशक मणिरत्नम की यह फिल्म करीब 500 करोड़ के बजट से बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोन्नियिन सेलवन - भाग 1 - फोटो : सोशल मीडिया
30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार विक्रम जयम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी संग कई कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म तमिल के अलावा हिंदी तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें