मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। फिल्मों के नए अपडेट से लेकर सेलिब्रिटी की एक्टिविटीज तक फैंस हर चीज के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। फिल्मों के नए अपडेट से लेकर सेलिब्रिटी की एक्टिविटीज तक फैंस हर चीज के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। बीते हफ्ते भी मनोरंजन जगत में कई सारी हलचल देखने को मिली। एक तरफ जहां अभिनेत्री सोनाली फोगाट के निधन से हर कोई सदमे में हैं तो वहीं इंडस्ट्री में 34 साल पूरे करने कर अभिनेता सलमान खान ने अपनी नई फिल्म का एलान किया है। तो आइए जानते हैं इस की बड़ी खबरों के बारे में-
विज्ञापन
2 of 15
चिरंजीवी
- फोटो : social media
सुपरस्टार चिरंजीवी की आगामी फिल्म 'गॉडफादर' का टीजर आज जारी हो गया है। फैंस बेसब्री से फिल्म में अपने चहेते सुपरस्टार के फर्स्ट लुक का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि यह फिल्म मलयालम ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' की रीमेक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'गॉडफादर' में चिरंजीवी की जोड़ी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ देखने को मिलेगी। मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर जारी करके फैंस को तोहफा दिया है।
पाकिस्तानी सिंगर नय्यारा नूर के चाहने वालों के लिए एक दुखभरी खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। नय्यारा 71 वर्ष की थीं और रविवार को एक लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सास करांची में ली। गायिका के परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी, जिसके बाद से ही पाकिस्तान में शौक है। हालांकि, उनकी लोकप्रियता पाकिस्तान के साथ-साथ भारत और पूरे दक्षिण भारत में हैं। सोशल मीडिया के जरिए तमाम लोग अब नय्यारा नूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री की मृत्यु हो गई है। उन्होंने सोमवार की रात गोवा में अंतिम सांस ली। बता दें कि राजनीति में सक्रिय होने से पहले सोनाली फाेगाट अभिनय और मॉडलिंग की दुनिया में जलवा बिखेर रही थीं। हालांकि उन्हें असली पहचान बिग बॉस 14 से मिली थी। आइए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पिछले महीने अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार खबरों में थे। एक मैगजीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था। इतना ही नहीं इस मामले में एक्टर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। वहीं, अब इस मामले पर एक नई अपडेट सामने आई है। इसी बीच अब इस मामले पर एक नई अपडेट सामने आई है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक इस सिलसिले में अभिनेता ने बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस से समय की मांग की है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को आज इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हो गए हैं। 26 अगस्त 1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने करियर के शुरुआत करने वाले सलमान खान को आज बॉलीवुड का सुल्तान कहा जाता है। आज उन्होंने इस खास दिन पर अपने फैंस को भी तोहफा दिया है। उन्होंने अपने इतने साल के सफर के लिए फैंस को शुक्रिया कहा और साथ में अपनी अपकमिंग फिल्म के 'किसी का भाई किसी की जान' की भी घोषणा की है।
चार गुना यारी, चार गुना मजा! शादी-शुदा महिलाओं की जिंदगी की हर रोज की खींचतान के बीच दोस्ती को बेहतरीन तरीके से दिखाती फिल्म 'फिल्म 'जहां चार यार' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा चार महिलाओं की दोस्ती का मजेदार जर्नी दिखाई गई है। ट्रेलर में परिवार, जिम्मेदार और दोस्ती यारी की लुभावना सवारी देखने को मिल रही है।
'जॉली एलएलबी' के पहले और दूसरे भाग की सफलता के बाद, निर्माता कथित तौर पर फिल्म के तीसरी भाग पर काम कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 'जॉली एलएलबी 3' में अरशद वारसी और अक्षय कुमार की भिड़ंत होने वाली है। जी हां, पहले भाग में वकील बने अरशद वारसी और दूसरे भाग में जॉली का किरदार निभाने वाले अक्षय कुमार 'जॉली एलएलबी 3' के लिए एक साथ आने वाले हैं।
फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के किरदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' की घोषणा के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक और सैफ के फर्स्ट लुक आने के बाद से ही प्रशंसक 2017 में आई तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' की आधिकारिक हिंदी रीमेक में आर माधवन और विजय सेतुपति की जगह में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान को देखने के लिए बेहद उत्साहित। फैंस के बीच बड़े पर्दे पर ऋतिक-सैफ की जोड़ी को देखने के क्रेज को मद्देनजर रखते हुए मेकर्स ने आज यानी बुधवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया है।
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अभिनेता जीशान कादरी पर धोखाधड़ी और कार चोरी का आरोप लगा है। अभिनेता पर आरोप है कि उन्होंने क्राइम पेट्रोल की निर्माता शालिनी चौधरी को धोखा दिया है। मुंबई के मलाड में जीशान के खिलाफ धारा 420 और 406 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रोड्यूसर का कहना है कि जीशान ने उनकी ऑडी 6 कार चोरी और कई लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की है। बता दें कि स्क्रीनराइटर जीशान कादरी पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं, लेकिन इस बार उनपर गंभीर आरोप लगे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले को लेकर लगातार चर्चा में हैं। बीते दिनों इस मामल में प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस को आरोपी बनाया था। हालांकि, अब इस मामले में अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जैकलीन ने कहा कि आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से उपहार लेने वाली अन्य हस्तियों को गवाह बना लिया गया है, जबकि उन्हें एक आरोपी बना दिया गया है।
बॉलीवड के मशहूर प्रोड्यूसर डायरेक्टर सावन कुमार टाक का निधन हो गया है। बीती रात तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उन्होंने शाम करीब चार बजकर पंद्रह मिनट पर अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर और हार्टअटैक के चलते हुआ है।
'एक्वामैन 2' से बाहर नहीं हुई एम्बर हर्ड
- फोटो : social media
यशराज फिल्म्स की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' के रिलीज होने में आज से ठीक पांच महीने का समय बाकी है। ऐसे में मेकर्स धीरे-धीरे फिल्म से जुड़ी चीजें सामने ला रहे हैं। शाहरुख और दीपिका का लुक पहले ही जारी किया जा चुका है अब अभिनेता जॉन अब्राहम का लुक भी रिवील कर दिया गया है। जिसमें हमेशा की तरह जॉन धाकड़ अंदाज में नजर आ रहे हैं। अभिनेता की एंट्री धमाकेदार है, लेकिन सबसे दिलचस्प बात है कि जॉन को अब तक के सबसे सुपर स्लीक अवतार में पेश किया गया है, वह काफी पतले नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में 'भूल भूलैया 2' का स्वाद चखा है और एक बार फिर से वह अपनी की आगामी फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियों में है। खास बात ये है कि इस फिल्म में भी कार्तिक को जोड़ी कियारा के साथ बनी है। हालांकि ये फिल्म लंबे समय से कतार में थी, लेकिन अब 'भूल भूलैया 2' की सफलता का फायदा कार्तिक की इस फिल्म को भी मिल सकता है। फिलहाल 'सत्य प्रेम की कथा' सिनेमाघरों में छाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और मेकर्स ने आज इसकी रिलीज की तारीख भी रिवील कर दी है।
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और थलाइवा रजनीकांत पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'जेलर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां पिछले दिनों खबर आई थी कि रजनीकांत ने नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, वहीं आज 'जेलर' से अभिनेता का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। रजनीकांत का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया है।