फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reception: मुंबई में संग्राम सिंह-पायल रोहतगी का वेडिंग रिसेप्शन,इन सितारों ने की शिरकत, देखें तस्वीरें 

Sun, 28 Aug 2022 08:39 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

कॉमन वेल्थ हैवी वेट विनर संग्राम सिंह और एक्ट्रेस पायल रोहतगी की शादी को डेढ़ महीने भले बीत गए हैं लेकिन जश्न का सिलसिला अब तक चल रहा हैं। 

विज्ञापन
1 of 4
संग्राम सिंह-पायल रोहतगी का वेडिंग रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कॉमन वेल्थ हैवी वेट विनर संग्राम सिंह और एक्ट्रेस पायल रोहतगी की शादी को डेढ़ महीने भले बीत गए हैं लेकिन जश्न का सिलसिला अब तक चल रहा हैं। आगरा में ग्रैंड वेडिंग, दिल्ली और अहमदाबाद में रिसेप्शन के बाद अब इन दोनों ने कल शनिवार को मुंबई में  जुहू के क्लब-द मिलेनियम होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया। जहां बॉलीवुड की नामी हस्तियों के अलावा राजनीति के क्षेत्र से जुड़े भी कुछ चेहरे नजर आए।
विज्ञापन

2 of 4
संग्राम सिंह-पायल रोहतगी का वेडिंग रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संग्राम सिंह और पायल रोहतगी को बधाई देने के लिए सबसे पहले निर्देशक मधुर भंडारकर,अभिनेत्री  पूनम ढिल्लों, बिंदु दारा सिंह, कांग्रेसी नेता संजय निरुपम पहुंचे। इसके बाद धीरे धीरे और भी लोगों का आना शुरू हुआ, जिसमें अभिनेत्री पूनम पांडे, कमेडियन सुनील पाल, एहसान खान, निर्माता निर्देशक धीरज कुमार, अभिनेत्री गौहर खान, फ्लोरा सैनी नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 4
संग्राम सिंह-पायल रोहतगी का वेडिंग रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस अवसर पर संग्राम सिंह काले सूट में काफी जंच रहे थे तो वहीं अभिनेत्री पायल रोहतगी लाल पोशाक में काफी एलिगेंट लग रही थीं। पायल रोहतगी कहती हैं,"हम पति-पत्नी के रूप में अपने जीवन के एक खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं और संग्राम मेरी शादी का सबसे बड़ा तोहफा है।"
विज्ञापन

4 of 4
संग्राम सिंह-पायल रोहतगी का वेडिंग रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह बीते 12 सालो से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद पायल और संग्राम ने रियलिटी शो लॉकअप के दौरान अपनी शादी का एलान किया था। इसके बाद दोनों ने पिछले महीने 9 जुलाई को शादी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें