फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Wrap: फैंस को मिलेगा 'दृश्यम 3' का तोहफा और विवादों में ऋचा चड्ढा, पढ़ें बीते हफ्ते की 10 बड़ी खबरें

Sun, 27 Nov 2022 08:56 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। कुछ नई फिल्मों की घोषणा होती है, तो कुछ के टीजर-ट्रेलर जारी होती है। वहीं, सितारों से जुड़ी कई खबरें सुनने को मिलती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं।  वीकली रैप के जरिए हम आपको बीते हफ्ते की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि बीते हफ्ते क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
'हेरा फेरी 3', 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3'...क्या तीनों सीक्वल में काम नहीं करेंगे अक्षय कुमार? दरअसल, हाल ही में खिलाड़ी कुमार ने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट में काम करने से साफ मना कर दिया था। जिसके बाद खबरें आने लगीं कि इस कल्ट फिल्म में कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार को रिप्लेस करने वाले हैं। अफवाहों को विराम देते हुए अक्षय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 'उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया'।

हेरा फेरी 3 को मना करना अक्षय को पड़ा भारी, फिल्म निर्माता ने इन दो हिट फ्रेंचाइजी से निकाला बाहर
विज्ञापन

3 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बिग बी ने अपनी छवि, व्यक्तित्व विशेषताओं, आवाज और नाम की रक्षा करने के लिए यह कदम उठाया है। याचिका दायर होने के बाद जाने-माने वकील हरीश साल्वे ने न्यायमूर्ति नवीन चावला के समक्ष अमिताभ बच्चन की तरफ से पक्ष रखा और तमाम दलीलों को सुनने व समझने के बाद कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के पक्ष में अपना फैसला सुनाया।

Amitabh Bachchan: बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होंगे अमिताभ बच्चन के फोटो और आवाज, दिल्ली न्यायालय ने दिया आदेश

4 of 11
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा के बुलंद सितारों में से एक रहे दिलीप कुमार साहब ने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं और आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा है। अब उनकी 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर निर्माता शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर द्वारा स्थापित फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन की तरफ से फिल्म फेस्टिवल की घोषणा की गई है। जिसके तहत दिग्गज दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की शानदार फिल्मों को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

20 शहर, 30 सिनेमाघर...100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगा दिलीप कुमार की यादों का कारवां
विज्ञापन

5 of 11
विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड और टीवी में काम करने वाले दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले इस दुनिया में नहीं रहे। विक्रम बीते काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बता दें कि विक्रम गोखले पिछले कुछ दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता की तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर पर थे। लेकिन अब उनके निधन की खबर ने हर किसी को मायूस कर दिया है।

Vikram Gokhale Death: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, पुणे के अस्पताल में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

6 of 11
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन जैसे सितारों से सजी बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 2' को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बहुत समय बाद बॉलीवुड की किसी फिल्म को दर्शकों की ऐसी प्रतिक्रिया मिल रही है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी है। फिल्म न केवल सिनेमाघरों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रही है। फैंस लगातार फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। लोगों की इसी मांग को देखते हुए फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक ने अब 'दृश्यम 3' को बनाने को लेकर अपनी सहमति जताई है।

Drishyam 3: 'दृश्यम 2' की बंपर सफलता के बाद जल्द आएगी 'दृश्यम 3', निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया फैंस से वादा
विज्ञापन

7 of 11
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह  अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाती रहती हैं। इसके लिए कभी उनको तारीफ मिलती है तो कभी अभिनेत्री को ट्रोलिंग का भी समाना करना पड़ता है। हाल ही में ऋचा चढ्ढा ने सेना को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया था कि उनपर सेना के अपमान का आरोप लगाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री पर जमकर गुस्सा निकाल रहे थे। जिसके बाद ऋचा चड्ढा ने इसको लेकर माफी मांग ली है।

ऋचा चड्ढा पर लगा सेना के अपमान का आरोप, अभिनेत्री ने ट्वीट कर मांगी माफी

8 of 11
puneet issar - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी और फिल्म जगत के सितारों के साथ धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब 'महाभारत' फेम अभिनेता पुनीत इस्सर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। एक शख्स ने पुनीत इस्सर का अकाउंट हैक कर लाखों रुपये हड़पने की कोशिश की है। हालांकि, इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

Puneet Issar: महाभारत फेम एक्टर पुनीत इस्सर का ईमेल हैक, लाखों की रकम हड़पने का आरोपी शख्स पुलिस हिरासत में

9 of 11
पुष्पा द राइज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पाःद राइज' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। फिल्म ने भारत में ही नहीं विदेश में भी धमाल मचाया है और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वहीं, अब फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए यह रूस में भी रिलीज के लिए तैयार है। दिसंबर में होने वाले फिल्म के प्रीमियर में भाग लेने के लिए अल्लू अर्जुन भी रूस जाएंगे। 

रूस में रिलीज के लिए तैयार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा द राइज’, दिसंबर में होने जा रहा है प्रीमियर

10 of 11
शाहरुख खान, केसी ओ नील, टॉमक्रूज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान की बड़े परदे पर फिल्म ‘जीरो’ के बाद बतौर लीड हीरो वापसी में अब सिर्फ दो महीने का वक्त बचा है। फिल्म के पोस्टर और टीजर के बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों में बनी उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। नए साल में हिंदी सिनेमा की ये पहली बड़ी रिलीज होगी और इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर इन दिनों तेजी से काम चल रहा है। इस बीच फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद से मिली इस जानकारी ने फिल्म को देखने का रोमांच और बढ़ा दिया है कि फिल्म ‘पठान’ के एक्शन दृश्य हॉलीवुड के दिग्गज स्टंट डायरेक्टर केसी ओ नील ने रचे हैं। केसी हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज के पसंदीदा स्टंट डायरेक्टर रहे हैं और उनकी फिल्मों ‘जैक रीचर’, ‘मिशन इंपॉसिबल सीरीज’ के अलावा वह मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों में भी अपना कौशल दिखा चुके हैं।

Pathaan: शाहरुख को मिला टॉम क्रूज के स्टंट डायरेक्टर का साथ, हिंदी सिनेमा के लिए रचा सबसे बड़ा एक्शन थ्रिलर
विज्ञापन

11 of 11
जैकलीन फर्नांडीज (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को राहत मिल गई है। दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी। लेकिन, कोर्ट में जैकलीन फर्नांडीज पर लगे आरोपों पर कोई बहस नहीं हुई और सुनवाई को 12 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया। यानी अब जैकलीन फर्नांडीज को मिली जमानत पर फैसला 18 दिन बाद लिया जाएगा।  

Jacqueline Fernandez: अदालत में बहस नहीं होने से जैकलीन फर्नांडीज को राहत, 12 दिसंबर तक टली सुनवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें