फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wednesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी '12वीं फेल' और 'लियो' का धमाका बरकरार, जानें कैसा रहा कारोबार

Thu, 09 Nov 2023 09:36 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों सिनेमाघरों में लगीं फिल्मों के कारोबार की बात की जाए तो एक-दो को छोड़कर सबकी हालत खराब है। कुछ फिल्मों का जलवा शुरुआत से ही बरकरार है। साउथ अभिनेता दलपति विजय की फिल्म 'लियो' शुरुआत से ही अच्छी कमाई कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
लियो, 12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में हमेशा कोई न कोई फिल्में लगी ही रहती हैं। कहने को तो इन दिनों भी सिनेमाघरों कई फिल्में लगी हुई हैं। हर किसी को फिल्में देखना पसंद होता है, ऐसे में वह समय निकाल कर कोई न कोई फिल्म देखते ही रहते हैं। मगर इन दिनों सिनेमाघरों में लगीं फिल्मों के कारोबार की बात की जाए तो एक-दो को छोड़कर सबकी हालत खराब है। कुछ की हालत से बक्से में बंद होने वाली हो चुकी है। इन फिल्मों की कमाई में एक बार फिर गिरावट आई है। वहीं, कुछ फिल्मों का जलवा शुरुआत से ही बरकरार है। साउथ अभिनेता दलपति विजय की फिल्म 'लियो' शुरुआत से ही अच्छी कमाई कर रही है। इन फिल्मों ने बुधवार की परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया? आइए जानते हैं... 

'लियो' की धमक बरकरार, 12वीं फेल की थमी रफ्तार
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'लियो'
साउथ अभिनेता दलपति विजय और संजय दत्त की 'लियो' 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही अच्छा कारोबार किया है। फिल्म ने 20वें दिन (मंगलवार को) को 1.65 करोड़ रुपये कमाए। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार 21वें दिन (बुधवार को) 'लियो' ने 1.55 करोड़ रुपये कमाए और इसका कुल कारोबार अब तक 333.65 करोड़ रुपये हो चुका है। 

Leo Review: फूट गया लोकेश कनगराज के सिनेमैटिक यूनिवर्स का बुलबुला, दर्शकों ने पूरी तरह नकार दी विजय की फिल्म
विज्ञापन

3 of 5
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'12वीं फेल'
विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' ने मंगलवार को (12वें दिन) 1.41 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मगर, मंगलवार के मुकाबले बुधवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखी गई है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हालांकि, काफी पसंद किया जा रहा है। महज पांच करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपने बजट के अनुसार काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को (13वें दिन) '12वीं फेल' ने 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने अब तक 25.68 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है।   

12th Fail Movie Review: 12वीं फेल के आईपीएस बनने की प्रेरक कहानी, विक्रांत, अंशुमान और मेधा का अद्भुत अभिनय

4 of 5
'तेजस' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'तेजस'
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत अभिनीत फिल्म 'तेजस' ने 27 अक्तूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म को सर्वेश मेवाड़ा ने निर्देशित किया है। मगर, शुरुआत से ही इस फिल्म की हालत खस्ता चल रही है। चौथे दिन से ही इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 13वें दिन (बुधवार को) 'तेजस' ने सिर्फ 6 लाख रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म का कुल कारोबार अब तक सिर्फ 6.02 करोड़ रुपये तक ही पहुंचा है। 

Tejas Review: तारा सिंह के बाद अब तेजस का मिशन पाकिस्तान, पढ़िए कितना काम आया कंगना रणौत का करिश्मा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंख मिचौली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आंख मिचौली
फिल्म 'आंख मिचोली' का बॉक्स ऑफिस पर शुरु से ही बुरा हाल रहा है। यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब साबित हुई है। फिल्म 'आंख मिचोली' ने चौथे दिन (मंगलवार को) 2लाख रुपये का कारोबार किया था। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार छठवें दिन (बुधवार को) फिल्म ने 18 लाख रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म अब तक सिर्फ 1.78 करोड़ की ही कमाई कर पाई है। 

Aankh Micholi Review: सहज अंदाज में रिश्तों के अहमियत की बड़ी बात, भारतीय नारी की उदारता का अनोखा चित्रण

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें